
अररिया, 9 अप्रैल . बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज में Thursday को एक छोटे से विवाद में दो लोगों की हत्या कर दी गई. बताया गया कि वाहन पार्क करने के विवाद में एक सत्तू बेचने वाले दुकानदार ने चालक की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी दुकानदार को पीट-पीटकर मार डाला.
Police के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों मृतकों की पहचान कर ली गई है. आरोपी मृतक सत्तू दुकानदार की पहचान फारबिसगंज थाना क्षेत्र के ही रवि चौहान के रूप में की गई है, जबकि मृतक चालक जोगबनी नगर परिषद क्षेत्र के अमौना के रहने वाले नबी हुसैन थे.
बताया गया कि रवि चौहान प्रतिदिन कृषि उत्पादन बाजार समिति के पास ठेला लगाकर सत्तू बेचने का काम करता था. इसी दौरान Thursday को नबी हुसैन सब्जी मंडी पिकअप से सब्जी लेकर आया हुआ था. इसी बीच गाड़ी पार्क करने को लेकर दोनों में विवाद हुआ. आरोप है कि इसी दौरान दुकानदार ने चालक पर धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.
जानकारी के मुताबिक, घटना को अंजाम देने के बाद दुकानदार फरार हो गया. इसी बीच, बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां पहुंच गए और आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी. बताया गया कि एक झाड़ी में छुपकर बैठा आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ गया और उसकी जमकर पिटाई कर दी गई. कहा जा रहा है कि अत्यधिक पिटाई के कारण उसकी भी मौत हो गई.
इधर, वारदात की सूचना के बाद Police घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है. घटना के बाद से इलाके में आक्रोश है.
घटनास्थल पर पहुंचे एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने को बताया कि Police ने दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. इस मामले में उन लोगों की भी पहचान की जा रही है, जिन्होंने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला. उन पर भी मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.
–
एमएनपी/एसके