
मोगा, 24 अप्रैल . आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा समेत अन्य सांसदों के भाजपा में शामिल होने के मुद्दे पर पंजाब की राजनीति में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के नेताओं ने इस घटनाक्रम को लेकर आप नेतृत्व और उसकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं.
मोगा में एसएडी के उपाध्यक्ष संजीत सिंह ‘सनी’ गिल ने से बात करते हुए कहा, “राघव चड्ढा के Political रुख में बदलाव के संकेत काफी समय पहले से दिखाई देने लगे थे. उन्होंने कहा कि जब चड्ढा ने Mumbai में ज्यादा समय बिताना शुरू किया और पंजाब में उनकी सक्रियता कम होने लगी, तभी से यह अंदेशा था कि कुछ बड़ा होने वाला है. संसद में भी चड्ढा का रुख बदलता नजर आया, जहां वे पहले पंजाब के मुद्दों पर मुखर रहते थे, लेकिन बाद में लंबे समय तक चुप दिखाई दिए.”
गिल ने इस पूरे घटनाक्रम की तुलना एक स्कूल के उदाहरण से करते हुए कहा, “यह केवल ‘सेक्शन बदलने’ जैसा है. जैसे एक ही कक्षा में अलग-अलग सेक्शन होते हैं और छात्र केवल सेक्शन बदलता है, उसी तरह Political दल बदलने से मूल व्यवस्था में ज्यादा फर्क नहीं पड़ता. आखिर इतनी बड़ी संख्या में सांसदों ने पार्टी क्यों छोड़ी, जो अपने आप में एक बड़ा संकेत है.”
वहीं, चंडीगढ़ में एसएडी के उपाध्यक्ष परंबंस सिंह रोमाना ने कहा, “अगर यह जानकारी सही है तो आम आदमी पार्टी में भ्रष्टाचार को लेकर उठ रहे सवालों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. आज पंजाब में हर स्तर पर आप Government को लेकर चर्चाएं हो रही हैं और लगातार नए आरोप सामने आ रहे हैं.”
एसएडी नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने भी तीखा हमला बोलते हुए कहा, “आम आदमी पार्टी का अपने मूल सिद्धांतों से भटकना पहले से ही तय था. पार्टी अपने मूल विचारों से दूर जा चुकी है. पहले भी कई बड़े नेता जैसे कुमार विश्वास, योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण पार्टी छोड़ चुके हैं, जो इस बात का संकेत है कि संगठन के भीतर लगातार असंतोष रहा है.”
मजीठिया ने आरोप लगाया कि जो पार्टी कभी व्यवस्था परिवर्तन का दावा करती थी, वही अब समझौता करने वाली और भ्रष्टाचार से जुड़ी पार्टी बन गई है. उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा घटनाक्रम से यह धारणा मजबूत हो रही है कि आप अब भाजपा की ‘बी-टीम’ बन गई है.
–
एससीएच/वीसी