
रायपुर, 31 मई . छत्तीसगढ़ के Chief Minister विष्णु देव साय ने Prime Minister Narendra Modi के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम देशभर के लोगों को प्रेरित करने और नवाचार का महत्वपूर्ण मंच बन गया है. उन्होंने विशेष रूप से कार्यक्रम में जशपुर के युवा एथलीट अनिमेष और मल्हार में हुई महत्वपूर्ण पुरातात्विक खोजों का उल्लेख किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की.
Chief Minister विष्णु देव साय ने Chief Minister आवास में ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण सुना. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों लोगों की तरह उन्हें भी हर महीने के अंतिम Sunday का इंतजार रहता है, क्योंकि इस दिन Prime Minister Narendra Modi देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे प्रेरणादायक कार्यों और उपलब्धियों को साझा करते हैं. उन्होंने कहा कि पिछले कई एपिसोड में Prime Minister ने छत्तीसगढ़ का उल्लेख किया है और इस बार भी राज्य को विशेष पहचान मिली है.
Chief Minister ने कहा कि जशपुर जिले के युवा एथलीट अनिमेष ने राष्ट्रीय स्तर पर रिकॉर्ड बनाकर प्रदेश का नाम रोशन किया है. Prime Minister मोदी द्वारा ‘मन की बात’ में उनके प्रयासों और उपलब्धि का जिक्र किया जाना न केवल अनिमेष के लिए, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों की ओर से वह Prime Minister के प्रति आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने राज्य की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच पर सम्मान दिया.
विष्णु देव साय ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें राजनीति से इतर देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे नवाचार, सामाजिक परिवर्तन, वैज्ञानिक उपलब्धियों और प्रेरणादायक प्रयासों की चर्चा होती है. इससे विशेषकर युवाओं को नई दिशा और प्रेरणा मिलती है. उन्होंने कहा कि Prime Minister लगातार ऐसे लोगों और पहलों को सामने लाते हैं, जो समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं और राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं.
Chief Minister ने कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व वाले स्थल मल्हार का उल्लेख किए जाने पर भी खुशी जताई. उन्होंने कहा कि हाल ही में मल्हार से तीन ताम्रपत्रों की महत्वपूर्ण खोज हुई है, जो राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को उजागर करती है. उन्होंने कहा कि Prime Minister द्वारा इस खोज का उल्लेख किए जाने से प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है. Chief Minister ने कहा कि सभी नागरिकों को ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनना चाहिए और Prime Minister द्वारा साझा किए जाने वाले नवाचारों, उपलब्धियों और सकारात्मक संदेशों से प्रेरणा लेनी चाहिए.
इस दौरान Chief Minister विष्णु देव साय ने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर भी टिप्पणी की. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर पश्चिम बंगाल की Chief Minister ममता बनर्जी द्वारा लगाए गए Political आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी चुनावी हार से विचलित दिखाई दे रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में पिछले कई वर्षों के दौरान चुनावों में हिंसा और Political गुंडागर्दी की घटनाओं से पूरा देश परिचित है.
Chief Minister ने कहा कि राज्य की जनता अब बदलाव चाहती है और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपना निर्णय दे रही है. उन्होंने दावा किया कि जनता ने तृणमूल कांग्रेस की कार्यशैली को नकारते हुए सुशासन की दिशा में कदम बढ़ाया है. विष्णु देव साय ने कहा कि पश्चिम बंगाल में Political परिस्थितियां बदल रही हैं और वहां बेहतर प्रशासन तथा सुशासन की नई शुरुआत होने की उम्मीद दिखाई दे रही है.
–
एएसएच/वीसी