कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक की मौत, महिलाएं-बच्चों सहित पांच घायल

New Delhi, 24 अप्रैल . रिंग रोड स्थित नारंग आई हॉस्पिटल के पास एक सड़क दुर्घटना को लेकर Police ने बताया कि Friday को रिंग रोड के पास हुए सड़क हादसे की जानकारी पीसीआर को मिली थी. हादसे की जानकारी होते ही Policeकर्मियों ने कार्रवाई की.

Police की ओर से बताया गया कि शुरुआती जांच में पता चला कि शाम करीब छह बजे एक आई20 कार की टक्कर एक बैटरी रिक्शा से हो गई, जिससे रिक्शा पलट गया. इस घटना में रिक्शा चालक और पांच यात्री घायल हो गए. कार चालक ने तुरंत सभी घायलों को अपनी गाड़ी से विनायक अस्पताल पहुंचाया.

इलाज के दौरान, रिक्शा चालक नागेंद्र (36 वर्ष) की चोटों के कारण मृत्यु हो गई. जबकि दो महिलाएं और तीन बच्चे इलाज करा रहे हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

टक्कर मारने वाले वाहन के चालक की पहचान डॉ. सिद्धार्थ के रूप में हुई है. वे रोहिणी के निवासी हैं और वर्तमान में जीबी पंत अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट (रेडियोलॉजिस्ट) के पद पर कार्यरत हैं.

Police ने बताया कि उनका मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है. टक्कर मारने वाले वाहन को जब्त कर लिया गया है. आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

बता दें कि एक दिन पहले 23 अप्रैल को दिल्ली के पूर्वी जिले के शकरपुर थाना क्षेत्र में विकास मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत और तीन लोग घायल हो गए थे. यह हादसा Wednesday -Thursday मध्यरात्रि करीब 1:30 बजे गीता कॉलोनी कट विकास मार्ग पर हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी.

Police के अनुसार, Wednesday रात 1:50 बजे पीसीआर कॉल के जरिए हादसे की सूचना मिली थी. बताया गया कि सभी घायलों को हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया है और आरोपी चालक को मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़ लिया. सूचना मिलते ही Police टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

एसडी/एबीएम

Leave a Comment