‘पूरे देश में गौहत्या पर लगे प्रतिबंध’, शिया धर्मगुरु मौलाना सैफ अब्बास की मांग

Lucknow, 2 जून . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ के गाय को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. इसी कड़ी में शिया धर्मगुरु मौलाना सैफ अब्बास ने गौहत्या पर देशव्यापी प्रतिबंध की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए. उन्होंने बच्चों में संस्कार और सामाजिक सौहार्द बढ़ाने की भी जरूरत बताई.

से बातचीत में उन्होंने कहा कि Chief Minister ने कहा है कि गाय हमारी माता है. हम भी माता होने की वजह से पूरे देश में गाय की हत्या पर पाबंदी लगाए जाने की मांग कर रहे हैं. 100 करोड़ हिंदुओं की आस्था का ख्याल न रखा जाए, यह अफसोसनाक है.

उन्होंने मांग की कि पूरे देश में गौहत्या पर पाबंदी लगनी चाहिए. क्या गाय की उम्र अगर 14 साल हो जाए तो वह माता नहीं रह जाएगी?

शिया धर्मगुरु मौलाना सैफ अब्बास ने कहा कि दोस्ती के नाम पर विश्वासघात नहीं होना चाहिए. बच्चों को संस्कार देने चाहिए. आज कम उम्र के बच्चे खराब आदतों का शिकार बन रहे हैं. हर माता-पिता को अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलानी चाहिए. जिस भेदभाव वाले माहौल की चर्चा हो रही है, उस माहौल में हमें अपने बच्चों को ऐसी शिक्षा देनी चाहिए कि वे भेदभाव खत्म कर सकें और समाज को मजबूत बना सकें.

बता दें कि इससे पहले Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग पर कहा था कि आजकल यह चलन है कि तमाम मौलवी और मौलाना बयान दे रहे हैं कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करो. इस पर मैंने कहा कि गौ हमारी माता है, जन्म-जन्मांतर का नाता है. क्या मां-पुत्र के बीच कुछ घोषित करने की जरूरत होती है? क्या पुत्र को यह बताने की जरूरत पड़ती है कि मां का सम्मान करो?

Chief Minister ने कहा कि गाय हमारी माता है, वह पशु नहीं है. पशु तो तुम्हारी बुद्धि है, जो तुम हमारी गौ माता को पशु कहते हो. तुम्हारी सोच पशुवत है. यह दोगलापन है कि एक ओर गौकशी का समर्थन करते हो और दूसरी तरफ बकरीद के मौके पर गौमाता का चित्र दिखाकर बधाई दे रहे थे. मैं बस उन्हें बताना चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश में गौहत्या का मतलब जानते हो?

एएमटी/एबीएम

Leave a Comment