राहुल गांधी बंगाल विधानसभा चुनाव में जीरो पर आउट होंगे: शाहनवाज हुसैन

New Delhi, 12 मार्च . भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पास कोई मुद्दा नहीं है. वे मुद्दाविहीन नेता हैं. उन्होंने संसद को अखाड़ा बना दिया है. पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्द बोलना राहुल गांधी की आदत हो गई है और हर चुनाव में उनकी पार्टी का बुरा हाल होता है.

New Delhi में से बातचीत में भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी बंगाल विधानसभा चुनाव में जीरो पर आउट होंगे, असम में सिंगल डिजिट पर रहेंगे और पीएम मोदी को अपमानित करने का नतीजा उन्हें मिलेगा.

तेल और गैस संकट पर भाजपा नेता ने कहा कि पूरे देश में, पूरी दुनिया में तेल और गैस का संकट है. कई देशों में तेल के दाम बढ़े हैं. गैस का संकट पैदा हुआ है, लेकिन ऐसे समय में भी India ने तेल और गैस के दाम को बहुत नियंत्रित किया है. उन्होंने कहा कि ऐसे नाजुक समय में कांग्रेस पार्टी 2011 वाला पोस्टर जारी कर रही है. लोगों में पैनिक पैदा कर रही है जो कि उन्हें नहीं करना चाहिए. कोरोना के दौर में भी पीएम मोदी ने स्थिति को संभाला था. मैं देख रहा हूं और कहना चाहता हूं कि जब तक पीएम मोदी हैं चिंता करने की जरूरत नहीं है. पीएम जनता की चिंता करते हैं और विपक्ष का काम हंगामा करना है.

Lok Sabha स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव संसद में खारिज होने पर भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी ने संसद को मजाक समझ लिया है. 99 सीट क्या मिली, उनकी मर्जी से संसद चलेगा क्या? Lok Sabha स्पीकर नियमों के अनुसार, संसद चलाते हैं. स्पीकर जब उन्हें नियंत्रित करते हैं तो वे अविश्वास प्रस्ताव ले आते हैं. चर्चा के दौरान भाग जाते हैं और संसद को कैद करना चाहते हैं. पीएम मोदी की सीट को घेरने के लिए महिला सांसदों को भेज देना. हर विषय पर हंगामा पैदा करना राहुल गांधी की आदत बन गई है. इसका जवाब जनता चुनाव में उन्हें देती है.

सीएम ममता बनर्जी पर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने ने कहा कि जिस तरह से उन्होंने President द्रौपदी मुर्मु का अपमान किया है, उन्होंने सारी हदें पार कर दी. पूरे देश में गुस्सा है और इसका जवाब जनता उन्हें देगी.

जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले को लेकर भाजपा नेता ने कहा कि यह दुखद है. वे एक वरिष्ठ नेता है, उन पर जानलेवा हमले की कोशिश की गई. मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं. आरोपी को पकड़ा गया है. आरोपी कह रहा है कि वह कई वर्षों से उन्हें मारना चाहता है. हम पूर्व सीएम की लंबी आयु की दुआ करते हैं.

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment