
New Delhi, 20 अप्रैल . पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है. इसी बीच, भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने पीएम मोदी के एक चुनावी जनसभा में दिए बयान का समर्थन करते हुए कहा कि जंगलराज चलाने वाले टीएमसी के गुंडों को 29 अप्रैल तक सरेंडर कर देना चाहिए, नहीं तो करारा जवाब मिलेगा.
New Delhi में से बातचीत में भाजपा नेता ने Prime Minister मोदी की झालमुड़ी खाने वाली तस्वीर का जिक्र करते हुए Chief Minister ममता बनर्जी पर तंज कसा.
उन्होंने कहा कि Prime Minister ने एक आम आदमी की तरह मात्र दस रुपए की झालमुड़ी खरीदकर खाई. वह एक गरीब के बेटे हैं और Prime Minister बनने के बाद भी अपनी जमीन नहीं भूले. लेकिन, इस झालमुड़ी का झाल ममता बनर्जी को लग रहा है. दीदी को लगता है कि तीखापन महसूस हो रहा है, इसलिए वे आरोप लगा रही हैं कि Jharkhand के Chief Minister का हेलीकॉप्टर उतरने नहीं दिया गया.
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पीएम मोदी आम लोगों से मिल रहे हैं, जिससे ममता बनर्जी को तकलीफ हो रही है.
उन्होंने कहा कि जो गुंडे-बाहुबली बंगाल में जंगलराज चला रहे हैं, उन्हें 29 अप्रैल तक सरेंडर कर देना चाहिए, वरना उन्हें करारा जवाब मिलेगा. बंगाल में भाजपा की Government बनने वाली है.
महिला आरक्षण पर प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के बयानों का जवाब देते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस ने पहले दक्षिणी राज्यों को भड़काने की कोशिश की थी. अब टीएमसी, कांग्रेस और Samajwadi Party के नेता कह रहे हैं कि 543 सीटों के अंदर ही आरक्षण दिया जाए. लेकिन, कई Lok Sabha क्षेत्रों में आबादी 50-50 लाख तक पहुंच गई है, इसलिए परिसीमन की जरूरत है.
उन्होंने कहा कि एक तरफ विपक्ष संविधान की दुहाई दे रहा है. दूसरी तरफ महिला आरक्षण को रोककर संविधान का अपमान कर रहा है. देश की महिलाएं इंडिया गठबंधन के लोगों को कभी माफ नहीं करेंगी.
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि ममता बनर्जी घबराई हुई हैं. वे खुद ‘टाटा-बाय-बाय’ कहने लगी हैं, और उनका विदाई भाषण वायरल हो रहा है. दीदी की Government जाने वाली है, उन्होंने खुद कबूल कर लिया है.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भाजपा नेता ने कहा कि खड़गे एकजुट होकर विपक्ष को चुनाव लड़ने की सलाह दे रहे हैं, लेकिन बंगाल में टीएमसी और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं. तमिलनाडु और केरल में भी वे अलग-अलग लड़ रहे हैं.
–
डीकेएम/एबीएम