
Mumbai , 17 अप्रैल . Actress आलिया भट्ट की बहन और लेखिका शाहीन भट्ट ने social media पर ईशान मेहरा के साथ तस्वीरें साझा की है, जिसके बाद दोनों की सगाई की अटकलें तेज हो गई हैं. तस्वीर में एक डायमंड रिंग दिखाई दे रही है. शाहीन भट्ट ने रिंग फ्लॉन्ट करते हुए अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है और Bollywood हस्तियों ने social media पर इस जोड़े को शुभकामनाएं दी हैं.
शाहीन भट्ट ने social media पर ईशान मेहरा के साथ जो फोटोज पोस्ट की उनमें वे अपनी रिंग फिंगर में सजी डायमंड की रिंग फ्लॉन्ट कर रही हैं, जबकि दूसरी फोटो में दोनों एक साथ क्वाविटी टाइम बिता रहे हैं.
शाहीन ने कैप्शन में लिखा, ‘हमने एक-दूसरे को पसंद करने के मामले में शायद कुछ ज्यादा ही कर दिया.’
पोस्ट के सामने आते ही Bollywood सिलेब्स कपल पर खुलकर प्यार लुटा रहे हैं. खुद आलिया भट्ट ने बहन को रिश्ते के नए पड़ाव पर दिल खोकर बधाई की है. उन्होंने कमेंट कर लिखा, ‘बहुत सारे प्यार से भरे संदेश भेज रही हूं’.
वहीं Actress अनन्या पांडे, शनाया कपूर, social media इन्फ्लुएंसर ओरी, डिजाइनर मसाबा गुप्ता, परिणीति चोपड़ा, राइटर नव्या नवेली नंदा, अथिया शेट्टी समेत कई सेलेब्स ने कमेंट कर प्यार लुटाया है. अनन्या पांडे ने कमेंट कर लिखा, शाहीन! आपके लिए बहुत खुश हूं, आपको ढेर सारा प्यार और खुशियां.” वहीं मसाबा गुप्ता ने लिखा, “शाहीन को बहुत-बहुत बधाई , यह बहुत ही खूबसूरत है. आपको ढेर सारा प्यार और खुशी मिले.”
बता दें कि ईशान मेहरा एक फिटनेस कोच हैं और social media पर उन्हें 8 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ईशाम पूर्व अंतरराष्ट्रीय तैराक भी रहे हैं और वहीं उन्होंने अपने फिटनेस जर्नी की शुरुआत की थी. ईशान का social media फिटनेस वीडियो से भरा है. वे जिम में पसीना बहाते हुए दूसरों को भी ट्रेन कर रहे हैं.
शाहीन, आलिया भट्ट की बड़ी बहन हैं और लाइमलाइट से दूर रहती हैं. दोनों बहनों का रिश्ता बहुत गहरा है और आलिया ने शाहीन के डिप्रेशन का जिक्र भी कई बार किया है. शाहीन ने डिप्रेशन को लेकर खुद एक किताब ‘आई हैव नेवर बीन अनहैप्पी’ भी लिखी थी. उसी वक्त उन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे डार्क फेस के बारे में दुनिया को बताया था.
–
पीएस/एएस