सर्जियो गोर ने टेड सारंडोस से की मुलाकात, भारत में नेटफ्लिक्स की सफलता पर दी बधाई

New Delhi, 6 अगस्त . India में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने Thursday को नेटफ्लिक्स के सह-सीईओ टेड सारंडोस से मुलाकात की. इस दौरान सर्जियो गोर ने टेड सारंडोस को India में नेटफ्लिक्स के दस साल पूरे होने की बधाई दी.

सर्जियो गोर ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट में ल‍िखा, ”Thursday New Delhi में नेटफ्लिक्स के सीईओ टेड सारंडोस से मिलकर बहुत खुशी हुई. India में नेटफ्लिक्स के दस साल पूरे होने के मौके पर यह देखना अच्छा लगता है क‍ि अमेरिकी तकनीक और मनोरंजन उद्योग रचनात्मक उत्कृष्टता के लिए दुनिया भर में एक ऊंचा मानक स्थापित कर रहे हैं. इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए नेटफ्लिक्स को हार्दिक बधाई. आपके लिए एक सवाल है, आपकी पसंदीदा नेटफ्लिक्स सीरीज या शो कौन-सा है?”

एक द‍िन पहले Wednesday को Prime Minister Narendra Modi ने भी टफ्लिक्स के सह-सीईओ टेड सारंडोस से मुलाकात की. बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा क‍ि India का मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र अपार संभावनाओं से भरा है. उन्होंने कहा कि देश की समृद्ध कहानी कहने की परंपरा और रचनात्मक प्रतिभा India को वैश्विक कंटेंट निर्माण का प्रमुख केंद्र बना सकती है.

Prime Minister मोदी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए लिखा, “टेड सारंडोस से मिलकर खुशी हुई. India के मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र की अपार संभावनाओं पर चर्चा हुई. India की कहानी कहने की समृद्ध परंपरा और असाधारण रचनात्मक प्रतिभा हमारे देश को वैश्विक कंटेंट निर्माण का केंद्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है.”

टेड सारंडोस ने कहा कि India हमेशा से दुनिया के महान कहानीकार देशों में रहा है. पिछले एक दशक में भारतीय कहानियों ने न केवल देश बल्कि दुनिया भर के दर्शकों से गहरा जुड़ाव बनाया है. उन्होंने कहा कि नेटफ्लिक्स का सबसे बड़ा निवेश उन लोगों में होगा, जो India की अगली पीढ़ी की कहानियां दुनिया तक पहुंचाएंगे.

इस दौरान नेटफ्लिक्स ने India की रचनात्मक अर्थव्यवस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए ‘नेटफ्लिक्स इंडिया स्टोरीटेलिंग इनिशिएटिव’ की घोषणा की. इस पहल के तहत नेटफ्लिक्स India के प्रमुख संस्थानों के साथ रणनीतिक साझेदारी करेगा, ताकि एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स (वीएफएक्स), गेमिंग और कॉमिक्स के क्षेत्र में नई पीढ़ी के प्रतिभाशाली रचनाकारों को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण और कौशल उपलब्ध कराया जा सके.

उन्होंने कहा कि ‘नेटफ्लिक्स इंडिया स्टोरीटेलिंग इनिशिएटिव’ India के रचनात्मक पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने और उभरते रचनाकारों के लिए नए अवसर पैदा करने की दिशा में कंपनी की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता का हिस्सा है.

एवाई/डीकेपी

Leave a Comment