भारत में बेसबॉल का नया प्रयोग, मुंबई करेगी टी20 वर्जन की मेजबानी

Mumbai , 6 अगस्त . अमेरिका के पसंदीदा खेल को मैनेज करने वाली संस्था, मेजर लीग बेसबॉल (एमएलबी) ने खेल के नए और तेज प्रारूप को India लाने का फैसला किया है. इसके तहत एमएलबी 24 अक्टूबर को Mumbai में बेसबॉल के 3×3 फॉर्मेट का एक मुकाबला आयोजित करेगा. यह तेज रफ्तार टी20-शैली का संस्करण माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य India में बेसबॉल की लोकप्रियता बढ़ाना है.

मेजर लीग बेसबॉल ने Thursday को घोषणा की है कि वह Mumbai फुटबॉल एरिना में अपने नए और तेजतर्रार 3-ऑन-3 बेसबॉल कॉम्पिटिशन, एमएलबीएक्स की मेजबानी करेगा. इस इवेंट में बेसबॉल कॉम्पिटिशन, फैंस के लिए इंटरैक्टिव अनुभव और मनोरंजन शामिल होंगे, जिससे भारतीय दर्शकों को दुनिया की सबसे ऐतिहासिक स्पोर्ट्स लीग का अनुभव करने का एक नया तरीका मिलेगा.

मेजर लीग बेसबॉल द्वारा बनाया गया एमएलबीएक्स एक डायनामिक, मिक्स्ड 3-ऑन-3 बेसबॉल कॉम्पिटिशन है, जिसमें पावर हिटिंग, एथलेटिक डिफेंसिव प्ले और तेज-तर्रार गेमप्ले का मेल होता है.

फिलाडेल्फिया में एमएलबी ऑल-स्टार वीक के दौरान आयोजित होने के बाद, यह कॉम्पिटिशन अब Mumbai में अपना डेब्यू कर रहा है. यह इवेंट पिछले तीन वर्षों में अमेरिका के 15 वेन्यू के साथ लंदन, सोल और मेक्सिको सिटी जैसे शहरों में भी आयोजित हो चुका है.

Mumbai में होने वाले इस इवेंट में India के टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान और एमएलबी एम्बेसडर सूर्यकुमार यादव के साथ-साथ पूर्व एमएलबी ऑल-स्टार्स निक स्विशर और एड्रियन गोंजालेज भी शामिल होंगे. अन्य प्रतिभागियों के नामों की घोषणा आगामी हफ्तों में की जाएगी.

मेजर लीग बेसबॉल के ग्लोबल ऑपरेशन्स और इवेंट्स के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, जेरेमिया योलकुट ने कहा, “India बड़े पैमाने के इवेंट्स के लिए दुनिया की सबसे रोमांचक जगहों में से एक है और बेसबॉल के लिए विकास का एक बड़ा मौका है. इसीलिए हम पहली बार एमएलबीएक्स को Mumbai लाने के लिए बहुत उत्साहित हैं. India में हमारी हालिया साझेदारी को मिली शानदार प्रतिक्रिया को आगे बढ़ाते हुए, हम एमएलबीएक्स के जरिए फैंस को बेसबॉल की ऊर्जा का सीधे अनुभव कराने के लिए उत्सुक हैं.”

आरएसजी

Leave a Comment