हूती समूह का दावा: यमन के मारिब और हद्रामौत में बड़ा हमला, 35 सैनिक की मौत

सना, 6 अगस्त . यमन के हूती समूह ने Thursday को दावा किया कि उसने पूर्वी मारिब और हद्रामौत प्रांतों में Governmentी बलों के खिलाफ बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल करते हुए बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान चलाया है. समूह ने दावा किया कि इन हमलों में ‘सैकड़ों लोग हताहत’ हुए हैं.

इससे पहले दिन में एक सैन्य अधिकारी ने समाचार एजेंसी स‍िन्हुआ को बताया कि मारिब और हदरामौत में सैन्य ठिकानों पर हुए ड्रोन हमलों में कम से कम 35 यमनी Governmentी सैनिक मारे गए और कई अन्य घायल हो गए.

अधिकारी ने कहा कि हमले दोनों प्रांतों के कई स्थानों पर स्थित सैन्य बैरकों और चौकियों पर किए गए. इनमें सऊदी अरब के समर्थन से हाल ही में गठित यमनी इमरजेंसी फोर्स के ठिकाने भी शामिल थे. घायलों में कुछ की हालत गंभीर है. उन्होंने कहा कि कुछ हमलों में बैलिस्टिक मिसाइलों के इस्तेमाल होने की आशंका है.

स‍िन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, यमनी इमरजेंसी फोर्स ने भी पुष्टि की कि उसके कई सैन्य शिविरों और इकाइयों, जिनमें उसकी पहली डिवीजन की चौकियां भी शामिल हैं, पर हमला हुआ है. इन हमलों में जनहानि और संपत्ति का नुकसान हुआ है.

इमरजेंसी फोर्स का कहना है कि ये हमले हाल ही में Governmentी बलों की ओर से क्षेत्र में सक्रिय आपराधिक गिरोहों और तस्करी नेटवर्क के खिलाफ चलाए गए सुरक्षा अभियानों के बाद हुए हैं.

दूसरी ओर, हूती समूह ने Wednesday को दावा किया था कि उसने अदन की खाड़ी में एक सऊदी तेल टैंकर को बैलिस्टिक मिसाइल से निशाना बनाया. इससे कुछ घंटे पहले उसने उत्तरी लाल सागर में एक अन्य सऊदी टैंकर पर मिसाइल हमला करने का भी दावा किया था.

social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी बयान में हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सारेया ने कहा कि ‘डेजी’ नामक टैंकर को बैलिस्टिक मिसाइल से निशाना बनाया गया, जिसके बाद उसे लौटना पड़ा.

सारेया ने कहा कि यह हमला सऊदी अरब के खिलाफ हूती समूह की ओर से घोषित समुद्री नाकाबंदी का हिस्सा है, जिसे वह ‘नाकाबंदी के जवाब में नाकाबंदी’ की नीति बताता है.

उन्होंने कहा कि हूती बल सऊदी तेल टैंकरों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रहे हैं और जब तक हूती नियंत्रण वाले यमन के क्षेत्रों पर लगी कथित नाकाबंदी नहीं हटाई जाती, तब तक वे दक्षिणी और उत्तरी लाल सागर से उनके गुजरने को रोकने की कोशिश करेंगे.

एवाई/डीकेपी

Leave a Comment