सौरभ विजय ने यूआईडीएआई के सीईओ का पदभार संभाला

New Delhi, 18 मई . आईएएस अधिकारी सौरभ विजय ने Monday को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का पदभार संभाल लिया.

आईआईटी-दिल्ली से सिविल इंजीनियर रहे सौरभ विजय Maharashtra कैडर के 1998 बैच के अधिकारी हैं. आधिकारिक बयान के मुताबिक, उन्होंने Maharashtra और केंद्र Government, दोनों में कई अहम पदों पर काम किया है.

यूआईडीएआई में शामिल होने से पहले, विजय Maharashtra के वित्त विभाग में व्यय के प्रधान सचिव थे. राज्य में उनके पिछले पदों में योजना और विकास आयुक्त के प्रधान सचिव, पर्यटन के प्रधान सचिव, चिकित्सा शिक्षा सचिव, उच्च और तकनीकी शिक्षा सचिव आदि शामिल हैं.

उन्होंने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. इनमें New Delhi में President सचिवालय में निदेशक और वाशिंगटन, डीसी में विश्व बैंक में बांग्लादेश, भूटान, India और श्रीलंका के कार्यकारी निदेशक के सलाहकार के पद शामिल हैं.

इस बीच, यूआईडीएआई ने घोषणा की है कि माईआधार पोर्टल पर मुफ्त ऑनलाइन आधार दस्तावेज अपडेट सेवा जारी रहेगी. यूआईडीएआई ने एक कार्यालय ज्ञापन में बताया कि आधार धारक 14 जून तक माईआधार पोर्टल के माध्यम से अपने यूआईडी कार्ड पर अपने दस्तावेज बिना किसी शुल्क के अपडेट कर सकते हैं.

कार्यालय ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि यह विस्तार आधार कार्ड धारकों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद किया गया है, जो अपनी जानकारी ऑनलाइन अपडेट कर रहे हैं.

यूआईडीएआई ने social media प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्ट किए गए एक अपडेट में यह भी सूचित किया है कि एमआधार ऐप को जल्द ही बंद कर दिया जाएगा, और आधार धारक अब नया ‘आधारऐप’ डाउनलोड कर सकते हैं. नया ऐप सुरक्षित क्‍यूआर-आधारित आधार साझाकरण, बेहतर गोपनीयता नियंत्रण और आधार सेवाओं तक आसान पहुंच जैसी सुविधाएं प्रदान करता है, जिससे डिजिटल पहचान का अनुभव अधिक सरल और सुविधाजनक हो जाता है.

यह ऑनलाइन सेवा, जिसके लिए पहले शुल्क लिया जाता था, अब 14 जून, 2027 तक मुफ्त उपलब्ध है, लेकिन यह सुविधा केवल माईआधार पोर्टल के माध्यम से ही प्राप्त की जा सकती है.

ऑफ़िस मेमो में कहा गया है, “यह तय किया गया है कि इस सुविधा को एक और साल के लिए बढ़ा दिया जाए, यानी 15 जून, 2026 से 14 जून, 2027 तक. इसलिए, दस्तावेज अपडेट करने की सुविधा माईआधार पोर्टल के जरिए 14 जून, 2027 तक मुफ्त रहेगी.”

एएसएच/डीएससी

Leave a Comment