
Lucknow, 31 मई . उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिनों से जारी आंधी, बारिश और तेज हवाओं के बीच Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.
यूपी के कई जिलों में Sunday को आंधी, बारिश और तूफान की घटना के बाद, Chief Minister ने जिला प्रशासन, राहत आयुक्त कार्यालय तथा संबंधित विभागों को लगातार निगरानी बनाए रखने और किसी भी आपदा की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है. यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश और आंधी का दौर चल रहा है. इससे कई जनहानि हुई हैं. कुछ स्थानों पर फसल भी प्रभावित हुई है.
उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने Sunday को प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई है. Chief Minister ने जनता से खराब मौसम में सावधानी बरतने की अपील की है.
Chief Minister ने निर्देश दिए हैं कि जिन जनपदों में तेज आंधी, बारिश, ओलावृष्टि अथवा अन्य प्राकृतिक आपदाओं से जनहानि अथवा पशुहानि हुई है, वहां प्रभावित परिवारों को तत्काल अनुमन्य राहत राशि वितरित की जाए.
उन्होंने कहा कि राहत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति तक समयबद्ध सहायता पहुंचनी चाहिए. Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का तत्काल सर्वे कराया जाए. जहां भी कृषि क्षति की सूचना मिले, वहां राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर आकलन करे तथा शासन को रिपोर्ट उपलब्ध कराए, ताकि किसानों को नियमानुसार सहायता प्रदान की जा सके.
Chief Minister ने विद्युत विभाग को भी आंधी और बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति जल्द बहाल करने तथा टूटे तारों, खंभों से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है.
Chief Minister ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर स्थिति का जायजा लें और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य संचालित करें.
Chief Minister ने जनता से भी अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें, अनावश्यक रूप से खुले स्थानों में न जाएं तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें. उन्होंने कहा कि प्रदेश Government हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है.
बता दें कि मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया था. कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई.
—
विकेटी/एसएके