
नोएडा, 15 मई . आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि केंद्र Government ने अमेरिका के दबाव में आकर रूस से सस्ता तेल खरीदना कम कर दिया है, जिसके चलते देश में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं.
पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हाल ही में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन रुपए प्रति लीटर की वृद्धि हुई है और आने वाले समय में इसमें और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. उन्होंने दावा किया कि यह केवल शुरुआत है और आने वाले दिनों में आम जनता को महंगाई की और बड़ी मार झेलनी पड़ सकती है.
उन्होंने केंद्र Government पर आरोप लगाते हुए कहा कि India आज अमेरिका के दबाव में काम कर रहा है. उनके मुताबिक, पहले India रूस से सस्ता कच्चा तेल खरीदकर देश को राहत दे रहा था, लेकिन अब अमेरिका के विरोध के कारण ऐसा नहीं हो पा रहा है.
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि Government पर अमेरिका का प्रभाव है, जिसका सीधा असर देश की जनता पर पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि एक तरफ Government आम लोगों से विदेश यात्रा कम करने और सोना नहीं खरीदने की अपील कर रही है, ताकि विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव न पड़े, वहीं दूसरी तरफ बड़े उद्योगपति विदेशों में भारी निवेश कर रहे हैं.
देश की आर्थिक स्थिति पर चिंता जताते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है. उन्होंने दावा किया कि इंजीनियरिंग और एमबीए करने वाले युवाओं को पर्याप्त नौकरियां नहीं मिल रही हैं. साथ ही आईटी और सॉफ्टवेयर कंपनियों में कर्मचारियों की छंटनी भी लगातार जारी है.
उन्होंने कहा कि महंगाई, बढ़ता ट्रेड डेफिसिट, आयात में वृद्धि और निर्यात में गिरावट देश की अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर संकेत हैं. सौरभ भारद्वाज ने केंद्र Government से मांग की कि वह देश की वास्तविक आर्थिक स्थिति को जनता के सामने स्पष्ट रूप से रखे और महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए.
–
पीकेटी/वीसी