नोएडा: कार की तलाशी में 1.15 लाख रुपए की चरस मिली, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा, 15 मई . गौतमबुद्ध नगर में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए थाना फेस-1 Police और नारकोटिक्स टीम ने संयुक्त कार्रवाई में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपी के कब्जे से 430 ग्राम अवैध चरस और तस्करी में प्रयुक्त एक कार बरामद की है.

बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.15 लाख रुपए बताई जा रही है. Police अधिकारियों के अनुसार, थाना फेस-1 Police और नारकोटिक्स टीम को लगातार सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई कर रहे हैं. इसी सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग अभियान शुरू किया.

Friday 15 मई को झुंडपुरा बॉर्डर सेक्टर-8 के पास Police टीम ने एक सफेद रंग की मारुति सुजुकी सेलेरियो कार को रोककर जांच की. जांच के दौरान कार से 430 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई. Police ने मौके से कार चालक कुनाल बौद्ध पुत्र दोरजे बौद्ध को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी Himachal Pradesh के जिला कुल्लू के भुंतर थाना क्षेत्र के ग्राम सुराद का रहने वाला है और उसकी उम्र 23 वर्ष बताई गई है. प्रारंभिक पूछताछ में Police आरोपी से यह जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है कि वह चरस कहां से लाता था और नोएडा में किन लोगों को इसकी सप्लाई करता था.

Police इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुट गई है. इस मामले में थाना फेस-1 नोएडा में मुकदमा एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है. Police अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है. साथ ही बरामद कार को भी सीज कर दिया गया है, क्योंकि उसका इस्तेमाल अवैध मादक पदार्थों के परिवहन में किया जा रहा था.

पीकेटी/वीसी

Leave a Comment