पीएम की अपील पर मंत्रियों ने भी सुविधाओं में की कटौती, साइकिल और बाइक से कर रहे सफर: कुमार शैलेंद्र

New Delhi, 16 मई . बिहार Government के मंत्री कुमार शैलेंद्र ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए Prime Minister Narendra Modi ने देशवासियों से संसाधनों का कम उपयोग करने की अपील की है. उनके मुताबिक, Government के साथ-साथ कई नेता और संगठन भी इस दिशा में कदम उठा रहे हैं और अपने Governmentी सुविधाओं में कटौती कर रहे हैं.

कुमार शैलेंद्र ने बताया कि अब वे खुद भी कम गाड़ियों का इस्तेमाल कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कई बार वे बिना वाहन के भी यात्रा करते हैं और हफ्ते में कुछ दिन मोटरसाइकिल या साइकिल से भी काम चलाते हैं. उनके अनुसार यह समय देश के हित में मिलकर सहयोग करने का है, ताकि किसी भी तरह के आर्थिक या ऊर्जा संकट का सामना किया जा सके.

उन्होंने यह भी कहा कि India में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी जरूर हैं, लेकिन दुनिया के कई देशों की तुलना में यह बढ़ोतरी काफी कम है. उनके मुताबिक कई देशों में ईंधन की कीमतें India से कई गुना ज्यादा बढ़ी हैं, इसलिए India की स्थिति अभी भी बेहतर है. उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि विपक्ष के पास मुद्दों की कमी है, इसलिए वे इस तरह के विषयों को Political रंग देने की कोशिश करते हैं.

वहीं बिहार Government के एक और मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने भी पेट्रोलियम संकट और वैश्विक हालात पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि अमेरिका, ईरान और इजरायल जैसे देशों से जुड़े घटनाक्रमों की वजह से पूरी दुनिया में पेट्रोलियम संकट देखा जा रहा है. लेकिन इसके बावजूद India अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूती के साथ संभाल रहा है और जनता को हर संभव राहत देने की कोशिश कर रहा है.

उन्होंने यह भी कहा कि India Government लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और देश को किसी बड़े संकट से बचाने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे संयम रखें और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सहयोग करें.

Government द्वारा विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने पर विचार करने की खबरों को पीएम मोदी द्वारा खारिज किए जाने के मामले पर उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने देश के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. उनके अनुसार डॉलर और सोने की कीमतों में हो रहे बदलावों को लेकर भी लोगों को जागरूक रहना चाहिए ताकि अर्थव्यवस्था पर किसी तरह का नकारात्मक असर न पड़े.

नीट परीक्षा पेपर लीक के मामले पर उन्होंने कहा कि Government इस पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए काम कर रही है. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में परीक्षाओं को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए कंप्यूटर आधारित प्रणाली लागू करने पर विचार किया जा रहा है, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी की संभावना न रहे.

इसके अलावा, भोजशाला-कमल मौला मस्जिद परिसर को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसे कई धार्मिक स्थल हैं जिनकी पहचान को लेकर लंबे समय से अलग-अलग मत रहे हैं, लेकिन धीरे-धीरे जब तथ्य सामने आते हैं तो न्यायपालिका और समाज दोनों ही इन स्थलों को उनके वास्तविक स्वरूप में समझने लगते हैं.

पीआईएम/एएस

Leave a Comment