
New Delhi, 17 मई . दिल्ली Police ने एक तेज और सुनियोजित कार्रवाई करते हुए हत्या की साजिश से जुड़े एक मामले का खुलासा किया है. इस मामले में कोतवाली थाना और एएटीएस उत्तरी जिला की संयुक्त टीम ने जांच के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. शुरुआती शिकायत में सामने आया था कि एक व्यक्ति पर उसके ही घर में गोली चलाई गई थी, लेकिन जांच में यह मामला पूरी तरह से साजिश निकला.
घटना 10 मई 2026 की रात करीब साढ़े दस बजे की है. शिकायतकर्ता अविनाश कुमार ने Police को सूचना दी थी कि वह दिल्ली के चांदनी चौक स्थित कूचा बुलाकी बेगम, साइकिल मार्केट इलाके में अपने किराए के मकान में मौजूद था. उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुस आया और उसने पिस्तौल दिखाकर धमकी दी. इसके बाद आरोपी ने दो से तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली अविनाश कुमार की दाईं जांघ को छूकर निकल गई. घायल अवस्था में उसे उसके बेटे द्वारा एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया. सूचना मिलने के बाद Police मौके पर पहुंची और क्राइम टीम ने घटनास्थल से खून के धब्बे और दो कारतूस बरामद किए. इसके आधार पर कोतवाली थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.
जांच के दौरान Police ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के cctv कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति शिकायतकर्ता के घर से निकलता हुआ दिखाई दिया, जो बाद में एक ऑटो में बैठकर फरार हो गया. Police ने उस ऑटो के रूट का पीछा करते हुए आईएसबीटी कश्मीरी गेट तक सुराग जुटाए, लेकिन आगे का पता नहीं चल सका. इसके बाद लगभग दो सौ से अधिक cctv कैमरों की फुटेज की बारीकी से जांच की गई, जिसके आधार पर Police सुनहरी मस्जिद इलाके तक पहुंची. वहां स्थानीय लोगों की मदद से संदिग्ध की पहचान से जुड़ी जानकारी मिली.
आगे की जांच में Police को उस ऑटो का नंबर मिला, जिसमें संदिग्ध ने यात्रा की थी. ऑटो चालक से पूछताछ में पता चला कि उसने संदिग्ध को मॉनेस्ट्री मार्केट से बैठाया था. इसी कड़ी को जोड़ते हुए Police एक सफेद स्कॉर्पियो कार तक पहुंची, जिसका इस्तेमाल इस घटना में किया गया था. यह वाहन Haryana के सोनीपत निवासी दीपक के नाम पर रजिस्टर्ड पाया गया. तकनीकी निगरानी और social media विश्लेषण के आधार पर Police ने एक अन्य आरोपी लोकेश दहिया की पहचान की और दोनों की भूमिका स्पष्ट हो गई.
इसके बाद 15 मई 2026 की सुबह Police टीम ने सोनीपत के कुंडली इलाके से लोकेश दहिया को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर उसी दिन कुछ घंटों बाद दीपक कुमार को भी गिरफ्तार किया गया. दोनों की निशानदेही पर स्कॉर्पियो कार और घटना में इस्तेमाल हथियार से जुड़ी जानकारी सामने आई. इसके बाद Police ने मुख्य आरोपी अविनाश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया, जिसके घर से एक देसी पिस्तौल, दो मैगजीन और 14 कारतूस बरामद किए गए. इसके अलावा पांच मोबाइल जब्त किए गए.
पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह पूरा मामला असल में एक सोची-समझी साजिश थी. अविनाश कुमार किराए के मकान में रह रहा था और मकान मालिक से उसका विवाद चल रहा था. मकान खाली कराने को लेकर तनाव बढ़ने पर उसने खुद को गोली मारकर झूठा मामला बनाने की योजना तैयार की. उसका उद्देश्य मकान मालिक पर दबाव बनाकर समझौता करना और उससे बड़ी रकम वसूलना था. योजना के तहत उसके साथियों ने इसमें मदद की और घटना को अंजाम दिया गया. Police ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
–
एसएचके/वीसी