
Mumbai , 21 फरवरी . social media पर अक्सर सेलेब्रिटीज की निजी जिंदगी को लेकर बिना आधार की अफवाहें फैल जाती हैं, जो कि उनकी निजी जिंदगी को परेशान करने लगी हैं. ऐसा ही कुछ कई समय से टीवी-पंजाबी सिनेमा की मशहूर Actress सरगुन मेहता और उनके पति रवि दुबे के साथ हो रहा था.
दरअसल, पिछले काफी समय से social media पर लगातार यह खबरें फैल रही थीं कि सरगुन मेहता प्रेग्नेंट हैं. इन अफवाहों की वजह से फैंस में काफी उत्साह था, लेकिन कपल की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई.
Actress सरगुन ने Saturday को आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस मामले पर विराम लगा दिया है. उन्होंने एक नोट शेयर किया, जिसमें Actress ने खंडन करते हुए लिखा, “अफवाह फैलाने वालों को तो पिछले 2 साल से मेरी ‘प्रेग्नेंसी’ के बारे में मुझसे पहले ही सब पता चल जाता है. उनके अनुसार मैं पिछले 2 साल से प्रेग्नेंट हूं. भला, इतनी लंबी प्रेग्नेंसी किसी की होती भी है क्या?”
अभिनत्री ने आगे लिखा, “प्लीज शांत रहें और बिना किसी आधार की खबरें फैलाना बंद करें. कोई भी खबर फैलाने से पहले हमसे या हमारी टीम से एक बार पूछ लेना ज्यादा मुश्किल नहीं है, ताकि सही जानकारी सामने आ सके.”
Actress सरगुन मेहता ने नोट शेयर कर लिखा, “आपको ऐसी प्रेग्नेंसी के बारे में कैसे पता चल गया, जिसके बारे में मुझे और रवि को ही कोई जानकारी नहीं है? प्लीज ऐसी अफवाहें फैलाना बंद करें.”
Actress के पोस्ट शेयर करने के बाद कई यूजर्स और दोस्तों ने प्रतिक्रिया दी. Actress गौहर खान ने कमेंट बॉक्स में हाथ जोड़ते हुए प्रतिक्रिया दी, तो सरगुन के पति रवि दुबे ने लिखा, “क्या कैप्शन है.”
सेलेब्स को अपनी निजी जिंदगी को लेकर बार-बार ऐसे झूठे दावों का सामना करना पड़ता है. इससे पहले कई सेलेब्स इस तरह की झूठी अफवाहों का सामना कर चुके हैं. Actress रीम शेख की भी शादी की खबरें उड़ी थीं. दरअसल, लाफ्टर ज्वाइन करने से पहले उनका नाम कंटेंट क्रिएटर कृष गुप्ता के साथ जुड़ा था. साथ ही, यह दावा भी किया गया था कि वे जल्द ही उनसे शादी करने वाली हैं. हालांकि, Actress ने social media के जरिए इस पर प्रतिक्रिया दी थी.
–
एनएस/डीकेपी