
Mumbai , 19 अप्रैल . भाजपा की वरिष्ठ नेता चित्रा वाघ ने महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि अब नारी शक्ति का शंखनाद होगा, जो विपक्ष के लोगों को सोने नहीं देगा.
Mumbai में वरिष्ठ नेता चित्रा वाघ ने से बातचीत में कहा कि देश की 50 प्रतिशत मातृशक्ति के सपनों को चूर करने का काम कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना और शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस ने किया है.
चित्रा वाघ ने कहा कि इन्होंने वर्षों तक महिलाओं के सशक्तीकरण की सिर्फ बातें कीं, लेकिन जब उन्हें कुछ करने की बारी आई तो हाथ पीछे खींच लिए. डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर ने महिलाओं को सशक्त करने के लिए जो सपना देखा था, उसे पूरा करने की दिशा में पीएम मोदी प्रयास कर रहे थे, लेकिन इन लोगों ने साथ नहीं दिया. इन्हें शर्म आनी चाहिए कि वे जश्न मना रहे हैं.
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बयान पर चित्रा वाघ ने नाराजगी जताई.
उन्होंने कहा कि महिलाएं इस्तेमाल होने वाली कोई चीज नहीं हैं. यह देश मां जिजाऊ, रमाबाई अंबेडकर और अहिल्याबाई होल्कर जैसी महान विभूतियों की भूमि है, जहां महिलाएं नेतृत्व करती हैं. प्रियंका गांधी वाड्रा को इस शब्द के लिए माफी मांगनी चाहिए.
उन्होंने कहा कि विपक्ष नहीं चाहता है कि आधी आबादी को उनका हक मिले. वे नहीं चाहते हैं कि सर्वसाधारण घर की, बिना किसी Political इतिहास वाली महिलाएं संसद या विधानसभाओं में पहुंचें. यह आरक्षण सिर्फ पूरे देश की महिलाओं के लिए था. विपक्ष में भी कई अच्छी महिला नेतृत्वकर्ता हैं, लेकिन उन्होंने आम महिलाओं को आगे आने नहीं दिया.
चित्रा वाघ ने चेतावनी देते हुए कहा कि अब नारीशक्ति का शंखनाद होगा, जो इन लोगों को सोने नहीं देगा. आने वाले दिनों में देश की महिलाएं करारा जवाब देंगी. विपक्ष को शर्म आनी चाहिए कि जश्न मना रहे हैं.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को डर महिला आरक्षण से नहीं, बल्कि डर सशक्त होती महिलाओं से है.
–
डीकेएम/एबीएम