
Mumbai , 22 अप्रैल . Mumbai Police ने ऑनलाइन ठगी करने के आरोप में तीन लोगों को बिहार से गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने गैस की कमी के दौरान लोगों का फायदा उठाया और एपीके फाइल भेजकर उनके साथ धोखाधड़ी की.
Police ने बताया कि पिछले महीने गैस की कमी के दौरान कई जगहों पर एपीके फाइल भेजकर लोगों के साथ धोखाधड़ी की घटनाएं सामने आई थीं. इसके अलावा, अलग-अलग बैंकों के नाम पर फर्जी एपीके फाइल बनाकर भी ठगी के कई मामले दर्ज हुए थे.
Police जांच में सामने आया है कि आरोपी ऐसी एपीके फाइल तैयार कर विभिन्न कॉल सेंटरों को बेचते थे, जहां से बड़े स्तर पर साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था.
Mumbai Police का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और जांच के बाद कई और साइबर अपराधों का खुलासा होने की संभावना है.
एपीके फाइल भेजकर ठग मोबाइल फोन को हैक कर लेते हैं. जैसे ही लोग इस फाइल को खोलते हैं, ठगों के पास मोबाइल का एक्सेस चला जाता है. इसके बाद वह ऑनलाइन पेमेंट समेत अलग-अलग तरीके से अकाउंट से पैसे निकाल लेते हैं. जब तक पीड़ितों को इसकी जानकारी मिलती है, तब तक देर हो चुकी है.
इस महीने की शुरुआत में एक जज से साइबर अपराधियों ने 93,000 रुपए ठग लिए. ठगों ने एक नकली कस्टमर केयर ऐप का इस्तेमाल कर उनके बैंक खाते की जानकारी हासिल कर ली. 30 मार्च को जज को मोबाइल फोन में तकनीकी समस्या दिखी.
इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन मदद खोजते हुए एक नंबर पाया, जो खुद को सैमसंग का कस्टमर केयर नंबर बता रहा था. जब उन्होंने उस नंबर पर कॉल किया, तो फोन एक ठग ने उठाया और खुद को कस्टमर सपोर्ट अधिकारी बताया.
इसके बाद समस्या का समाधान करने के लिए आरोपी ने जज को व्हाट्सऐप पर एक एपीके फाइल भेजी. इसके बाद ठगों ने अकॉउंट से 93,000 रुपए ट्रांसफर कर लिए. ठगी का पता चलने पर उन्होंने Police में शिकायत दर्ज कराई गई थी.
–
एएमटी/वीसी