
New Delhi, 24 अप्रैल . दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने भ्रष्टाचार, लापरवाही और प्रशासनिक अनियमितताओं के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को सख्ती से लागू करते हुए ट्रेड ऐंड टैक्सेस (GST) विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है.
आठ अप्रैल को आईटीओ स्थित स्टेट GST कार्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान सामने आई गंभीर अनियमितताओं और अधिकारियों की अनुपस्थिति पर कड़ा संज्ञान लेते हुए Chief Minister के निर्देश पर विभाग के तीन असिस्टेंट कमिश्नर सहित कुल 162 अधिकारियों-कर्मचारियों को स्थानांतरित कर दिया गया है.
Chief Minister ने अपने निरीक्षण के दौरान स्पष्ट किया था कि अनुशासन केवल निचले स्तर के कर्मचारियों के लिए नहीं, बल्कि कमिश्नर और स्पेशल कमिश्नर स्तर तक हर अधिकारी पर समान रूप से लागू होगा. उन्होंने बायोमेट्रिक उपस्थिति को अनिवार्य करते हुए अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए थे. साथ ही, यह भी कहा था कि जनता का काम बाधित हुआ तो उसकी सीधी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की तय की जाएगी.
इसी कड़ी में Chief Minister के सख्त निर्देशों पर बड़े स्तर पर तबादले किए गए. इस कार्रवाई के तहत तीन असिस्टेंट कमिश्नर सहित कुल 162 अधिकारियों और कर्मचारियों को स्थानांतरित किया गया है, जो तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही स्थान पर कार्यरत थे. इनमें ग्रेड-1 के 58 सेक्शन ऑफिसर, ग्रेड-2 के 22 असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, ग्रेड-3 के 74 सीनियर असिस्टेंट और ग्रेड-4 के 5 जूनियर असिस्टेंट शामिल हैं.
Chief Minister रेखा गुप्ता का स्पष्ट कहना है कि प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना Government की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे और जनहित के कार्यों में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
–
डीएससी