
jaipur, 15 अप्रैल . jaipur के बिड़ला ऑडिटोरियम में Wednesday को ‘नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन’ का आयोजन किया गया. इस दौरान jaipur से सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित करने का विचार सरदार वल्लभभाई पटेल के समय से चला आ रहा है.
उन्होंने Ahmedabad नगर पालिका के अध्यक्ष के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान इस दिशा में पहल की थी.
उन्होंने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ की भावना इसी विचार को दर्शाती है. इस ऐतिहासिक कानून के जरिए महिलाओं को संसद और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा. इससे शासन-प्रशासन, नीति-निर्माण, शिक्षा और सुरक्षा से जुड़े फैसलों में उनकी सार्थक भागीदारी सुनिश्चित होगी.
सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि यह कानून महिलाओं को ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने में अहम भूमिका निभाने के लिए सशक्त बनाएगा. उन्होंने महिलाओं से इस अभियान में शामिल होकर इस कानून के प्रति अपना समर्थन जताने की अपील की.
उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी का मानना है कि देश की सच्ची प्रगति तभी संभव है, जब हर क्षेत्र में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी हो. महिलाओं का हमेशा से ही समाज में एक खास मुकाम रहा है और अब वे हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं.
उन्होंने केंद्र और राज्य Governmentों द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई कई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी.
Chief Minister भजनलाल शर्मा ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में साल 2014 से अब तक महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अभूतपूर्व प्रयास किए गए हैं.
उन्होंने ‘Prime Minister जन धन योजना’, ‘नमो ड्रोन दीदी योजना’ और ‘लखपति दीदी’ जैसी प्रमुख पहलों का जिक्र किया, जिन्होंने महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाया है.
उन्होंने कहा कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे अभियानों से लिंगानुपात में सुधार हुआ है, जबकि ‘स्वच्छ India मिशन’ के तहत घरों में शौचालय बनवाकर महिलाओं को सम्मान दिलाया गया है.
Chief Minister ने कहा कि ‘Prime Minister आवास योजना’ के तहत घर महिलाओं के नाम पर पंजीकृत किए जाते हैं, और ‘Prime Minister उज्ज्वला योजना’ के तहत उन्हें खाना पकाने के लिए स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराया गया है.
Rajasthan में 20 लाख से ज्यादा महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया गया है, जिसके परिणामस्वरूप 16 लाख से ज्यादा महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं. इसके अलावा, लाडो प्रोत्साहन योजना से 650,000 से ज्यादा बच्चियों को फायदा हुआ है. Prime Minister मातृ वंदना योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक मदद को 5,000 रुपए से बढ़ाकर 6,500 रुपए कर दिया गया है, जिससे लगभग 400,000 महिलाओं को फायदा हुआ है.
उप-Chief Minister दीया कुमारी ने कहा कि केंद्र और राज्य, दोनों ही स्तरों पर शासन का मूल महिलाओं का सशक्तिकरण है. उन्होंने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को एक ऐतिहासिक सुधार बताया, जो आजादी के बाद पहली बार संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देता है.
उन्होंने कहा कि यह कानून एक बड़ा सामाजिक बदलाव लाएगा, क्योंकि यह सुनिश्चित करेगा कि नीति-निर्माण और शासन में महिलाओं के नजरिए को ही मुख्य रखा जाए.
इस मौके पर Chief Minister भजनलाल शर्मा, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री मंजू बाघमार, सांसद मंजू शर्मा और प्रधान सचिव पूनम सहाय के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिलाओं और छात्रों ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में चलाए गए एक हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया.
–
एएसएच/डीकेपी