मध्य प्रदेश नारी शक्ति वंदन का उत्कृष्ट उदाहरण: सीएम मोहन यादव

Bhopal , 15 अप्रैल . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने कहा है कि राज्य नारी शक्ति वंदन के मामले में उत्कृष्ट है. यहां नगरीय निकाय में 50 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को है. वहीं राज्य से विधानसभा और Lok Sabha में महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व है.

राजधानी के रविंद्र भवन में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम-प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करते हुए Chief Minister यादव ने कहा है कि Prime Minister Narendra Modi ने चुनौतीपूर्ण कार्यों को पूरा करते हुए मध्यप्रदेश सहित देश को सशक्त बनाया है. उन्होंने असंभव को संभव कर दिखाया है. हम देश को मातृसत्ता से जोड़ रहे हैं. Thursday 16 अप्रैल महिला सशक्तिकरण की मंगलमय तारीख होगी.

उन्होंने कहा कि देश की विधानसभाओं और Lok Sabha में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का विषय आएगा तो वह समय देश में होली-दीवाली एक साथ मनाने जैसा होगा. शासन के सूत्र जब बहनों के हाथ में आते हैं तो संवेदनशीलता से परिपूर्ण कितने नवाचार किए जा सकते हैं, इसके कई उत्कृष्ट उदाहरण हमारे सामने हैं. मध्यप्रदेश रानी दुर्गावती की धरती है. राज्य Government ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मनाई. उनकी शासन व्यवस्था में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के बलबूते पर काशी में बाबा विश्वनाथ का धाम बनाया. सभी तीर्थ स्थलों पर अन्न क्षेत्र और यात्रियों के रुकने की व्यवस्था कराई.

उन्होंने आगे कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के Political सशक्तिकरण का नया युग आरंभ हो रहा है.

Chief Minister यादव ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकेंड्री बोर्ड परीक्षा में संयुक्त टॉपर रहीं Bhopal की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा एवं हाई स्कूल परीक्षा की टॉपर पन्ना जिले की छात्रा प्रतिभा सिंह सोलंकी को सम्मानित किया. Chief Minister यादव ने महिला सशक्तिकरण पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया.

इस दौरान Chief Minister यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश नारी शक्ति के वंदन का उत्कृष्ट उदाहरण है. प्रदेश के नगरीय निकायों में बहनों को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है. प्रदेश के आधे से अधिक स्थानीय निकायों की कमान बहनें संभाल रही हैं. Lok Sabha में हमारी 6 बहनें सांसद और विधानसभा में 27 बहनें विधायक हैं. प्रदेश में 5 महिला मंत्री अपने विभागों की जिम्मेदारी बखूबी निभा रही हैं. मध्यप्रदेश में महिलाओं ने अदम्य साहस और नेतृत्व क्षमता के कई उदाहरण प्रस्तुत किए हैं.

राजनीति में नारी शक्ति के महत्व को बताते हुए Chief Minister यादव ने कहा कि ग्वालियर अंचल से विजया राजे सिंधिया ने तत्कालीन Government को छोड़ा और प्रदेश में पहली संविद Government बनाई. विनम्रता की प्रतिमूर्ति राजमाता ने कभी कोई पद नहीं लिया और जनता के लिए कार्य करती रहीं. इंदौर की बहन सुमित्रा महाजन Lok Sabha की पूर्व अध्यक्ष रहीं. पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी Lok Sabha में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया. आज देश का President का पद द्रोपदी मुर्मु संभाल रही हैं.

एसएनपी/एएमटी

Leave a Comment