सीएम धामी से मिलीं सपना राणा, जर्मनी में मिला उत्तराखंड की बेटी को बड़ा अवसर

देहरादून, 24 जून . उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी से Wednesday को सीएम आवास में टिहरी गढ़वाल की सपना राणा ने मुलाकात की. सपना राणा द्वारा राज्य Government की Chief Minister कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अंतर्गत जर्मन भाषा का प्रशिक्षण प्राप्त कर भाषा परीक्षा उत्तीर्ण की. इसके बाद उनको जर्मनी के हैमबर्ग शहर के शॉन क्लीनिक हॉस्पिटल में 3,060 यूरो ( लगभग 3,30,000 रुपए) प्रतिमाह के वेतन पर नियुक्ति मिली है.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य Government की Chief Minister कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अन्तर्गत कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अन्तर्गत गठित विदेश रोजगार प्रकोष्ठ द्वारा अन्तराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध रोजगार के अवसरों से राज्य के युवाओं को जोड़े जाने के लिए निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं. वर्तमान में विदेश रोजगार प्रकोष्ठ द्वारा राज्य के युवाओं को जापान और जर्मनी में सेवायोजित किए जाने हेतु भाषा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है. अब तक करीब 65 युवाओं को जापान में सेवायोजित किया जा चुका है.

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि जर्मनी में नर्सिंग क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध है. इसके दृष्टिगत प्रकोष्ठ द्वारा जर्मन भाषा का प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है. इसी प्रशिक्षण को प्राप्त करने के बाद टिहरी गढवाल की नर्सिंग प्रशिक्षित युवा महिला सपना राणा का जर्मनी में नर्स के रूप में चयन हुआ है.

सपना राणा द्वारा अपनी स्कूली शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय पोखाल टिहरी गढवाल से और नर्सिंग की शिक्षा स्टेट नर्सिंग कॉलेज देहरादून से प्राप्त की गई. सपना द्वारा राज्य Government की Chief Minister कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अन्तर्गत जर्मन भाषा का प्रशिक्षण प्राप्त कर जर्मनी के हैमबर्ग शहर के शॉन क्लीनिक हॉस्पिटल में नियुक्ति प्राप्त हुई है. इस अवसर पर सचिव सी. रविशंकर भी मौजूद रहे.

एसके/पीएम

Leave a Comment