
New Delhi, 15 सितंबर . Lok Sabha स्पीकर ओम बिरला ने Tuesday को New Delhi स्थित अपने आवास पर India में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राजदूत अब्दुल्ला सैफ अल नुऐमी से मुलाकात की और India और यूएई के बीच संसदीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की.
स्पीकर बिड़ला ने ‘एक्स’ पर कहा, “New Delhi में अपने आवास पर India में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राजदूत अब्दुल्ला सैफ अल नुऐमी का स्वागत करके खुशी हुई. यूएई, ब्रिक्स का एक अहम सदस्य है. India की ब्रिक्स अध्यक्षता के दौरान यूएई की सक्रिय भागीदारी और रचनात्मक योगदान के लिए मैंने उनके प्रति गहरा आभार व्यक्त किया.”
उन्होंने आगे कहा, “हमने भारत-यूएई की बहुआयामी और लगातार बढ़ती साझेदारी पर गर्मजोशी भरी और सार्थक चर्चा की. यह साझेदारी आपसी भरोसे, साझा हितों और लोगों के बीच मजबूत संबंधों पर आधारित है. हमने India और यूएई के बीच संसदीय सहयोग को मजबूत करने पर भी चर्चा की. दोनों देशों के संबंध बेहद गहरे और गतिशील हैं.”
उन्होंने यूएई में रहने वाले 45 लाख भारतीयों के समुदाय को दोनों देशों के बीच ‘एक अमूल्य सेतु’ बताया.
स्पीकर ने कहा, “मुझे भरोसा है कि आने वाले वर्षों में हमारा संसदीय जुड़ाव और व्यापक द्विपक्षीय सहयोग नए मुकाम हासिल करता रहेगा.”
India और यूएई ने Saturday को अपनी ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ के महत्व को दोहराया और रक्षा, अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा, तकनीक और इनोवेशन जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की.
Prime Minister Narendra Modi और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने यहां 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात की. दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि साझा हितों और प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने और सहयोग को और मजबूत करने के लिए दोनों देश ब्रिक्स मंच के माध्यम से मिलकर काम करना जारी रखेंगे.
दोनों नेताओं ने कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति को सराहा.
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उन्होंने यूएई की ‘इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी’ द्वारा Odisha में 11.5 अरब अमेरिकी डॉलर के इंटीग्रेटेड ग्रीनफील्ड एल्युमीनियम प्रोजेक्ट में निवेश करने की घोषणा का संज्ञान लिया. यह India का सबसे बड़ा इंटीग्रेटेड एल्युमीनियम निवेश है.
उम्मीद है कि इस प्रोजेक्ट से Odisha एक ग्लोबल एल्युमीनियम मैन्युफैक्चरिंग हब के तौर पर स्थापित होगा.
–
एससीएच