अहमदाबाद में संजू सैमसन ने जीता नन्हें फैंस का दिल, उपहार में दिए अपने ग्लव्स

Ahmedabad, 20 दिसंबर . भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में लौटने का लंबा इंतजार Friday को समाप्त हो गया. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के पांचवें और आखिरी टी20 में सैमसन को मौका मिला. सैमसन ने बतौर ओपनर शानदार पारी खेली और टीम को अच्छी शुरुआत दिलाकर बड़े स्कोर की नींव रखी. इसका परिणाम India को जीत के रूप में मिला. मैच के बाद सैमसन ने नन्हें फैंस का दिल भी जीता.

संजू सैमसन बेहद लोकप्रिय हैं. उनकी लोकप्रियता बच्चों में भी है. Ahmedabad के खिलाफ पांचवें टी20 मुकाबले के बाद सैमसन ने अपने ग्लव्स दो छोटे बच्चों को दे दिए. बच्चे सैमसन से उपहार पाकर बेहद खुश नजर आ रहे थे. सैमसन द्वारा बच्चों को ग्लव्स दिए जाने वाला वीडियो social media पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सैमसन की बल्लेबाजी की बात करें तो उन्होंने 22 गेंदों पर 2 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 37 रन की पारी खेली. लंबे समय बाद प्लेइंग इलेवन में लौटे संजू बेहतर लय में नजर आए.

मैच की बात करें तो टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने तिलक वर्मा के 73, हार्दिक पांड्या के 63, सैमसन के 37, और अभिषेक शर्मा के 34 रन की बदौलत 8 विकेट पर 231 रन बनाए थे. दक्षिण अफ्रीका 20 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन बना सकी और मैच 30 रन से हार गई. क्विंटन डि कॉक ने सर्वाधिक 65 रन बनाए थे. India के लिए वरुण चक्रवर्ती ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए. हार्दिक पांड्या को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया, जबकि वरुण चक्रवर्ती सीरीज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे. 5 टी20 मैचों की सीरीज India ने 3-1 से जीती. Lucknow में खेला जाने वाला चौथा टी20 कोहरे की वजह से रद्द हो गया था.

पीएके

Leave a Comment