मुंबई महानगर पालिका चुनाव के बीच उद्धव ठाकरे को झटका, पूर्व विधायक सुभाष भोईर भाजपा में होंगे शामिल

Mumbai , 20 दिसंबर . Maharashtra में महानगर पालिका चुनाव के बीच शिवसेना (यूबीटी) गुट को एक बड़ा Political झटका लगा है. कल्याण रूरल सीट से पूर्व विधायक और उद्धव ठाकरे के भरोसेमंद माने जाने वाले नेता सुभाष भोईर ने अब शिवसेना (उद्धव गुट) का साथ छोड़ने का फैसला कर लिया है.

सुभाष भोईर Saturday को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, सुभाष भोईर Saturday सुबह 11 बजे Maharashtra भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण की मौजूदगी में औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे. उनके इस फैसले को महानगर पालिका चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे के लिए एक बड़ा Political नुकसान माना जा रहा है.

सुभाष भोईर ने वर्ष 2024 का विधानसभा चुनाव कल्याण रूरल सीट से शिवसेना (उद्धव गुट) के टिकट पर लड़ा था. हालांकि, इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. इसके बावजूद वे उद्धव ठाकरे के मजबूत समर्थक के रूप में जाने जाते थे और लंबे समय तक उन्होंने ठाकरे परिवार के साथ अपनी निष्ठा बनाए रखी थी.

कल्याण रूरल क्षेत्र में सुभाष भोईर की अच्छी पकड़ मानी जाती है. ऐसे में उनके भाजपा में जाने से स्थानीय राजनीति पर भी असर पड़ने की संभावना है.

बता दें कि राज्य की 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में अध्यक्ष व सदस्य पदों के लिए Saturday सुबह 7:30 बजे से मतदान जारी है. मतदान प्रक्रिया शाम 5:30 बजे तक चलेगी. इस चरण में अध्यक्ष पदों के साथ-साथ विभिन्न निकायों में खाली पड़े 143 सदस्य पदों के लिए भी वोटिंग हो रही है.

21 दिसंबर को सुबह 10 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी. दोपहर तक यह साफ हो जाएगा कि Maharashtra के इन छोटे शहरों और नगरों की सत्ता किसके हाथ में जाएगी.

वीकेयू/एएस

Leave a Comment