
Mumbai , 10 फरवरी . Actor संजय कपूर का करियर भले ही अपने बड़े भाइयों अनिल कपूर और बोनी कपूर की तरह बहुत बड़े स्तर का न रहा हो, लेकिन उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है. Tuesday को संजय ने social media के जरिए साथ में काम किए निर्देशकों का शुक्रिया अदा किया.
Actor ने इंस्टाग्राम पर साथ काम करने वाले निर्देशकों के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं. इन तस्वीरों में वे उन निर्देशकों के साथ नजर आ रहे हैं, जिनके साथ उन्होंने हाल के वर्षों में फिल्में कीं. इनमें दिबाकर बनर्जी, जोया अख्तर, बेजॉय नंबियार, और करिश्मा कोहली समेत कुछ निर्देशक शामिल हैं. Actor का कहना है कि इन निर्देशकों के साथ काम करके उन्हें अच्छा अनुभव और एक पहचान मिली.
संजय ने उन सभी की तारीफ करते हुए लिखा, “एक Actor के तौर पर मेरे लिए पिछले 8 सालों का सफर बहुत खास और यादगार रहा है. यह सब इसलिए मुमकिन हो पाया क्योंकि मुझे शानदार निर्देशकों के साथ काम करने का मौका मिला. उनसे ही यह सब संभव हुआ है.”
उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, “एक Actor के तौर पर मेरे लिए पिछले 8 सालों का सफर बहुत खास और यादगार रहा है. यह सब इसलिए मुमकिन हो पाया क्योंकि मुझे शानदार निर्देशकों के साथ काम करने का मौका मिला. मैं दिल से उन सभी निर्देशकों का धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया और मुझे अपने प्रोजेक्ट्स में जगह दी. आप सभी के विश्वास और सहयोग के लिए मैं दिल से आभारी रहूंगा.”
संजय ने आगे यह भी बताया कि अभी वे दो प्रतिभाशाली निर्देशकों के साथ नए प्रोजेक्ट्स में काम कर रहे हैं, जिसके लिए वह अपने आपको भाग्यशाली मानते हैं.
संजय ने भले ही अपने करियर की शुरुआत हीरो के तौर पर की थी, लेकिन हाल के सालों में वेब सीरीज और फिल्मों में नेगेटिव या सपोर्टिंग रोल्स में उन्होंने काफी सराहना बटोरी है. Actor जल्द ही सस्पेंस-थ्रिलर वेब सीरीज ‘अब होगा हिसाब’ में नजर आएंगे. यह सीरीज अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम की जाएगी. इसमें संजय के साथ मौनी रॉय और शाहीर शेख मुख्य भूमिकाओं में हैं.
–
एनएस/एबीएम