
गांधीनगर, 28 अप्रैल . Gujarat के स्थानीय निकाय चुनावों के लिए वोटों की गिनती Tuesday को हो रही है. इसके नतीजे जल्द आने वाले हैं.
महानगरपालिका सूरत से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी पायल सकारिया ने से कहा कि 2021 में जनता ने हमें विपक्ष की भूमिका सौंपी थी. लगातार पांच साल जनता का समर्थन मिलता रहा. इस चुनाव में जनता से सपोर्ट मिला, उससे यही कहा जा सकता है कि लोग परिवर्तन के लिए तैयार थे. जनता ने परिवर्तन के लिए वोट किया है.
महानगरपालिका सूरत से भाजपा उम्मीदवार दीनानाथ महाजन ने से कहा कि वार्ड नंबर 23 की जनता ने आशीर्वाद दिया है. बीते 30 साल से भाजपा विकास कर रही है. विकास के मुद्दे पर ही जनता हमें वोट देती है. उन्होंने कहा कि सूरत महानगरपालिका की 120 सीटों में सारी सीट भाजपा जीतने वाली है.
महानगरपालिका सूरत से कांग्रेस प्रत्याशी अमित धानाणी ने कहा, “मैं मेयर के खिलाफ चुनाव लड़ रहा हूं. बीते पांच साल में भाजपा ने जो भ्रष्टाचार किया है, उससे जनता ने कांग्रेस को जिताने का मन बनाया है.”
वोटों की गिनती से 15 नगर निगमों, 84 नगर पालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के नतीजे तय होंगे. जहां 26 अप्रैल को वोट डाले गए थे. अधिकारियों ने बताया कि वोटों की गिनती के लिए सभी जिलों में सुरक्षा और प्रशासनिक इंतजाम कर लिए गए हैं.
इन चुनावों में 9,000 से ज्यादा सीटों पर मुकाबला है, जिससे यह राज्य के सबसे बड़े जमीनी स्तर के चुनावी अभ्यासों में से एक बन गया है. कुल 32,748 नामांकन दाखिल किए गए थे. नाम वापस लेने के बाद 26,000 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में थे, जबकि वोटिंग से पहले ही कई सीटों पर उम्मीदवारों को निर्विरोध चुन लिया गया था.
इन चुनावों में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जैसी बड़ी Political पार्टियों के साथ-साथ निर्दलीय और छोटी पार्टियों ने भी हिस्सा लिया. वोटिंग हजारों मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के जरिए कराई गई थी.
राज्य चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, इन स्थानीय निकाय चुनावों में अलग-अलग स्तरों पर वोटिंग का प्रतिशत भी अलग-अलग रहा. नगर निगमों में 49.02 प्रतिशत वोटिंग हुई थी, जो शहरी इलाकों में लोगों की कम भागीदारी को दिखाता है. वहीं नगर पालिकाओं में 59.50 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई थी.
ग्रामीण निकायों में वोटिंग का प्रतिशत ज्यादा रहा. जिला पंचायतों में 61.69 प्रतिशत और तालुका पंचायतों में 62.38 प्रतिशत मतदाज दर्ज किया गया था. 11 नगर पालिकाओं की 13 सीटों पर हुए उपचुनावों में 55.38 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. अधिकारियों ने बताया कि सभी केंद्रों पर वोटों की गिनती पूरी होने के बाद ही नतीजों का ऐलान किया जाएगा.
–
एसडी/वीसी