
Mumbai , 28 अप्रैल . Maharashtra की राजधानी Mumbai में एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. रेलवे Police के कंट्रोल रूम को एक धमकी भरा कॉल मिला है, जिसके बाद पूरे सिस्टम में सतर्कता बढ़ा दी गई है. Police मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.
रेलवे Police के मुताबिक, Mumbai जीआरपी कंट्रोल रूम को एक कॉल आया. कॉल करने वाले शख्स ने दावा किया कि उसने रेलवे स्टेशन और आर्मी ऑफिस को टारगेट किया है. इतना ही नहीं, उसने अपनी पहचान ‘इरफान’ के रूप में बताते हुए धमकी दी कि अगर आम लोगों की जान बचानी है, तो उसे 5 करोड़ रुपए दिए जाएं.
अधिकारियों के अनुसार, यह कॉल रेलवे कंट्रोल के व्हाट्सएप नंबर पर किया गया था. जांच में सामने आया कि जिस नंबर से कॉल किया गया, वह Pakistan का था. हालांकि, शुरुआती जांच में अब तक कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि नहीं मिली है. इसके बावजूद Police हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है.
Police का कहना है कि ऐसी धमकियों को हल्के में नहीं लिया जा सकता, इसलिए हर सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है.
इससे पहले 8 अप्रैल को भी Mumbai में एक फर्जी बम धमकी कॉल ने कुछ समय के लिए हड़कंप मचा दिया था. उस दिन सुबह करीब 11:54 बजे एक शख्स ने बीट मार्शल सिस्टम पर कॉल कर कहा था, “मैं आतंकवादी बोल रहा हूं, Mumbai में बम ब्लास्ट होने वाला है.” इस कॉल के बाद Police और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गई थीं.
हालांकि, जांच के दौरान कुछ ही घंटों में Police ने कॉल करने वाले की पहचान कर ली थी. आरोपी की पहचान तूफान नूरलाल शेख के रूप में हुई, जो एपीएमसी मार्केट, सेक्टर-19 इलाके में रहने वाला 46 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर था.
एपीएमसी के वरिष्ठ Police अधिकारी अजय शिंदे ने बताया था कि आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया और पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने यह कॉल शराब के नशे में किया था.
–
वीकेयू/एएस