‘अरासन’ के सेट पर मनाया गया समुथिरकानी का जन्मदिन, अभिनेता को केक खिलाते दिखे योगी बाबू

चेन्नई, 26 अप्रैल . दक्षिण भारतीय सिनेमा में इन दिनों कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चा बनी हुई है. इस बीच निर्देशक वेत्रिमारन की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म ‘अरासन’ को लेकर भी लंबे समय से दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है. फिल्म में Actor सिलंबरासन मुख्य भूमिका में हैं.

अब फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें social media पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें पूरी टीम राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता Actor समुथिरकानी का जन्मदिन मनाती दिख रही है.

जन्मदिन के इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें खुद समुथिरकानी ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर कीं. इन तस्वीरों में निर्देशक वेत्रिमारन, Actor सिलंबरासन और Actress एंड्रिया जेरेमिया भी दिखाई दे रहे हैं. सभी समुथिरकानी के बर्थडे केक कटने पर उन्हें विश कर रहे हैं. ये तस्वीरें फिल्म सेट की हैं.

एक अन्य तस्वीर में मशहूर कॉमेडियन योगी बाबू समुथिरकानी को केक खिलाते नजर आ रहे हैं.

Actor सिलंबरासन ने हाल ही में फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू की है. कुछ दिन पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म के सेट से एक तस्वीर शेयर की थी. उस तस्वीर में वह निर्देशक वेत्रिमारन के साथ बातचीत करते दिखाई दिए.

दरअसल, फिल्म की शूटिंग को कुछ दिनों के लिए रोक दिया गया था. सूत्रों के मुताबिक, Actor सिलंबरासन और मशहूर निर्माता इशारी के गणेश के बीच आर्थिक विवाद हो गया था, जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच तनाव पैदा हो गया और उसका असर ‘अरासन’ की शूटिंग पर भी पड़ा. हालांकि अब विवाद खत्म होने के बाद शूटिंग फिर से शुरू हो चुकी है.

फिल्म में Actor विक्रांत और बाल कलाकार कमलेश अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं. कमलेश ने हाल ही में ‘टूरिस्ट फैमिली’ में अपने अभिनय से दर्शकों की सराहना हासिल की थी. ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि वह इस फिल्म में भी दमदार प्रदर्शन करेंगे.

इस समय चेन्नई में फिल्म की शूटिंग चल रही है. फिल्म का पहला शूटिंग शेड्यूल पिछले साल दिसंबर में ‘कोविलपट्टी’ में पूरा किया गया था.

पीके/वीसी

Leave a Comment