
Patna, 24 अप्रैल . बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली नई Government ने विधानसभा में Friday को अपना बहुमत साबित कर दिया है. विधानसभा में ध्वनि मत से विश्वास प्रस्ताव पारित हो गया. विश्वास मत पर बहस के बाद सदन में सत्ता पक्ष के पक्ष में बहुमत रहा, जबकि विपक्ष संख्या बल के मामले में पीछे रह गया.
इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने प्रस्ताव के पास होने की घोषणा कर दी. संख्या बल के हिसाब से पहले से ही वोटिंग की संभावना कम थी. 243 सदस्यों वाली विधानसभा में Government को अपना बहुमत साबित करने के लिए 122 वोटों की आवश्यकता थी, लेकिन एनडीए ने अपनी एकजुटता का परिचय देते हुए 201 विधायकों के समर्थन का दावा पेश किया.
Chief Minister बनने के बाद Friday को पहली बार पहुंचे सम्राट चौधरी का फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया. बता दें कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के राज्यसभा से निर्वाचित होने के बाद उन्होंने Chief Minister पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद सम्राट चौधरी के नेतृत्व में 15 अप्रैल को एनडीए की Government बनी. Government के विश्वास मत के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया था.
संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार, नए Chief Minister को राज्य Government को वैध ठहराने के लिए विधानसभा में बहुमत साबित करना होता है. नवंबर 2025 में हुए बिहार विधानसभा चुनावों में, एनडीए ने 202 विधायकों के साथ बहुमत हासिल किया, जिससे विश्वास मत से पहले Government मजबूत स्थिति में आ गई. हालांकि, नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य के रूप में चुने जाने के बाद उन्होंने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था.
नई Government के गठन के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का आवंटन कर दिया गया है. Chief Minister सम्राट चौधरी वर्तमान में सामान्य प्रशासन, गृह, कैबिनेट सचिवालय, सतर्कता और चुनाव सहित 29 विभागों का प्रभार संभाल रहे हैं. उपChief Minister विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन और संसदीय कार्य सहित 10 विभाग सौंपे गए हैं, जबकि उपChief Minister बिजेंद्र प्रसाद यादव ऊर्जा और योजना एवं विकास सहित आठ विभागों के प्रभारी हैं. बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार अभी होना बाकी है.
–
एमएनपी/एएस