समस्या ईवीएम मशीन में नहीं बल्कि कांग्रेस की सोच में है : रामेश्वर शर्मा

Bhopal , 30 अप्रैल . Madhya Pradesh से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व और केंद्र की ‘डबल इंजन’ Government पर जनता के भरोसे को दोहराते हुए कांग्रेस पर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे ईवीएम आरोपों को सिरे से खारिज किया.

रमेश्वर शर्मा ने से कहा कि देशभर में Prime Minister मोदी की मेहनत और ईमानदारी की ‘लहर’ चल रही है. आज हर प्रदेश का नागरिक चाहता है कि केंद्र और राज्य दोनों जगह ऐसी Government हो, जो किसान, मजदूर, नौजवान, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा और विकास की जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाए. लोग चाहते हैं कि डबल इंजन की Government बने, ताकि विकास की गति और तेज हो सके.

उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल, Odisha सहित कई राज्यों के लोग भी अब केंद्र की तरह अपने राज्यों में भाजपा की Government चाहते हैं. रामेश्वर शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी की सभाओं और रोड शो में उमड़ने वाली भीड़ इस विश्वास का सबसे बड़ा प्रमाण है. भीषण गर्मी में भी लाखों लोग सड़कों और मैदानों में घंटों इंतजार करते हैं. बच्चे, बुजुर्ग, और युवा सभी पीएम मोदी को सुनने के लिए उत्साहित रहते हैं.

उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति और संगठन की कार्यशैली की भी सराहना की. रामेश्वर शर्मा ने कहा, “अमित शाह की चाणक्य नीति और भाजपा संगठन का मजबूत प्रबंधन घर-घर जाकर लोगों तक संदेश पहुंचाता है, जिसका नतीजा है कि हर तरफ ‘कमल’ खिल रहा है.”

कांग्रेस के ईवीएम पर सवाल उठाने पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि समस्या मशीन में नहीं बल्कि कांग्रेस की सोच में है. जो लोग लाखों की भीड़ नहीं देख पा रहे, जो घंटों इंतजार करती जनता का उत्साह नहीं समझ पा रहे, वही ईवीएम को दोष दे रहे हैं. असल में ईवीएम खराब नहीं है, कांग्रेस की नजर कमजोर हो गई है.

रामेश्वर शर्मा ने आगे कहा कि जब जनता खुद सड़कों पर उतरकर समर्थन दे रही है, तो यह साफ संकेत है कि वही जनता मतदान में भी अपना समर्थन देगी. उन्होंने कहा, “ईमानदारी से सेवा करने पर जनता दिल से आशीर्वाद देती है और यही आशीर्वाद मोदी जी को हर प्रदेश, हर शहर और हर जगह मिल रहा है.”

वीकेयू/पीएम

Leave a Comment