
Patna, 14 अप्रैल . बिहार में नीतीश कुमार के Chief Minister पद से इस्तीफे के बाद सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. इसके साथ ही सम्राट चौधरी के लिए बिहार का Chief Minister बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है. वहीं, विधानमंडल का नेता चुने जाने पर सम्राट चौधरी ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है.
से बातचीत में सम्राट चौधरी ने कहा कि मैं पिछले तीस सालों से Political कार्यकर्ता हूं. मेरे दायित्व बदलते रहते हैं, लेकिन मैं बिहार के लिए काम कर रहा हूं और आगे भी बिहार के लिए काम करता रहूंगा.
वहीं, social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में सम्राट चौधरी ने पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझ पर विश्वास जताते हुए भाजपा बिहार विधानमंडल दल के नेता का दायित्व सौंपने पर हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा, उनके विश्वास और सपनों को साकार करने का एक पवित्र अवसर है. मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेता हूं.
उन्होंने कहा कि देश के Prime Minister Narendra Modi के कुशल नेतृत्व एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन के मार्गदर्शन में बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा. आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है.
वहीं, सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के social media पोस्ट को रीशेयर करते हुए लिखा, “पूर्ण विश्वास है कि आपके मार्गदर्शन में बिहार विकास की दिशा में निरंतर बढ़ता रहेगा. आपका सफलतम कार्यकाल और सुशासन का मॉडल प्रेरणास्रोत है.”
इससे पहले Patna के भाजपा कार्यालय में राज्य के पर्यवेक्षक और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में विधायक दल की बैठक हुई. बैठक में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत सभी बड़े नेता मौजूद थे. इस बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिए जाने के बाद Union Minister शिवराज सिंह चौहान ने नेता के तौर पर सम्राट चौधरी के नाम का ऐलान किया.
सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुने जाने के साथ ही उनके लिए बधाई और शुभकामनाओं का दौर भी शुरू हो गया है. राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने उन्हें बधाई दी.
वहीं, Union Minister जीतन राम मांझी ने भी सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई दी. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि पुत्रवत सम्राट चौधरी को बिहार भाजपा विधानमंडल दल का नेता चुने जाने की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. बिहार को नया सम्राट मुबारक हो.
–
एमएस/एबीएम