पनवेल फार्महाउस पर सलमान खान ने पैपराजी के साथ काटा केक, फैंस पर भी लुटाया प्यार

Mumbai , 27 दिसंबर . Bollywood एक्टर सलमान खान Saturday यानी आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं. social media पर उन्हें ढेर सारी बधाईयां मिल रही हैं. हर साल की तरह इस साल भी Actor ने अपने पनवेल स्थित फार्महाउस में जश्न मनाने से पहले पैपराजी के सामने केक काटा.

इस मौके पर सलमान खान के साथ उनके पिता सलीम खान, उनकी भांजी और कुछ करीबी लोगों को देखा गया.

अपने जन्मदिन पर सलमान खान सादगी भरे लुक में दिखे. उन्होंने सिंपल ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम की जींस पहनी. Actor के जन्मदिन को खास बनाने के लिए बड़ा केक आया, जिसे उन्होंने काटा और पैपराजी को अपने हाथों से खिलाया. Actor को जन्मदिन की बधाई देने के लिए कुछ फैंस भी मौजूद थे, जो केक लेकर उन्हें विश करने पहुंचे थे. Actor ने पैपराजी और अपने फैंस दोनों का खुले दिल से स्वागत किया. इस मौके पर सभी के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल देखी गई.

सलमान की जन्मदिन की पार्टी में संगीता बिजलानी, रकुल प्रीत सिंह, मीका सिंह, महेंद्र सिंह धोनी, आदित्य रॉय कपूर और जेनेलिया डिसूजा को अपने बच्चों के साथ पार्टी में शामिल होते हुए देखा गया. जो सेलेब्स पार्टी में शामिल नहीं हो पाए, वे social media के जरिए Actor को बधाई दे रहे हैं. जोया अख्तर समेत कई बड़े सितारों ने सलमान को जन्मदिन की बधाई दी.

आज का दिन सलमान खान के फैंस के लिए भी खास है. एक तो भाईजान का जन्मदिन है और दूसरा आज उनकी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की पहली झलक रिलीज की जाएगी. ये फिल्म सलमान खान की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक होने वाली है. अभी तक फिल्म से कुछ पोस्टर ही सामने आए हैं, लेकिन Saturday को फिल्म से जुड़ा वीडियो रिलीज होने वाला है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाम के समय गलवान की पहली झलक दुनिया के सामने आएगी. फिल्म में सलमान खान के अपोजिट चित्रांगदा सिंह को साइन किया गया है. दोनों स्टार्स के बीच के एज गैप को लेकर भी कई तरह की बातें की जा रही हैं. फिल्म को डायरेक्ट अपूर्वा लाखिया ने किया है.

पीएस/वीसी

Leave a Comment