हर तरफ भगवा रंग दिखाई दे रहा, 4 मई को सब झालमुड़ी और जलेबी खाएंगे : कपिल मिश्रा

New Delhi, 30 अप्रैल . पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल सामने आने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने इन एग्जिट पोल को बदलाव का संकेत बताते हुए बड़ा दावा किया है.

दिल्ली Government में मंत्री कपिल मिश्रा ने एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया देते हुए से कहा, “4 मई आने वाली है और हर तरफ भगवा रंग दिखाई दे रहा है. अब जनता का मूड साफ समझ में आ रहा है. मेरा मानना है कि हमें 4 मई की शाम तक इंतजार करना चाहिए, उस दिन सब झालमुड़ी और जलेबी खाएंगे.”

वहीं दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने कहा, “यह होना तय था. जनता ने अपना पूरा आशीर्वाद दिया है. पश्चिम बंगाल में बदलाव निश्चित है और यह 4 मई को नतीजों में साफ दिखाई देगा.”

Union Minister गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी इसी तरह का दावा करते हुए कहा, “इस बार पश्चिम बंगाल की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है. बदलाव निश्चित रूप से होने जा रहा है.”

इससे पहले Wednesday को भी BJP MP योगेंद्र चंदोलिया ने एग्जिट पोल पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा, “यह एग्जिट पोल 100 प्रतिशत बदलाव में बदल जाएगा. पश्चिम बंगाल की जनता ने सालों तक लेफ्ट फ्रंट की गुंडागर्दी देखी है, उसके बाद ममता बनर्जी की Government में भी वही हालात रहे.”

BJP MP चंदोलिया ने कहा कि पूरे चुनाव के दौरान तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने गुंडागर्दी की और हताशा भरे बयान दिए. उन्हें पता है कि अब उनकी विदाई तय है. उन्हें Chief Minister आवास के साथ अपना बोरिया-बिस्तर बांध लेना चाहिए.”

भाजपा नेताओं के बयानों से साफ है कि पार्टी को पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन की पूरी उम्मीद है. अब सभी की नजरें 4 मई को आने वाले चुनाव परिणामों पर टिकी हैं कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सत्ता कायम रहती है या भाजपा की Government बनती है.

वीकेयू/वीसी

Leave a Comment