आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर सचिन, सहवाग, कोहली, युवराज ने भारतीय टीम को दी बधाई

New Delhi, 9 मार्च . Gujarat के Ahmedabad के Narendra Modi स्टेडियम में Sunday को खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले को India ने जीत लिया है. इसके साथ ही India ने लगातार दूसरी बार इस वर्ल्ड कप को अपने नाम किया है. जीत के बाद टीम इंडिया को जमकर बधाइयां मिल रही हैं.

‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने India की जीत पर social media पर लिखा कि लगातार दो बार विश्व कप जीतना, टी20 प्रारूप में पहली बार किसी टीम ने ऐसा किया है. ट्रॉफी के पूरी तरह से योग्य और असली विजेता. हमारी टीम ने क्या शानदार प्रदर्शन किया और क्रिकेट का एक विशेष ब्रांड प्रदर्शित किया. शाबाश, टीम इंडिया. जय हिंद!

क्रिकेटर विराट कोहली ने एक्स पर लिखा कि Ahmedabad में टीम इंडिया की अभूतपूर्व जीत. पूरे टूर्नामेंट में हमने जो विस्फोटक क्रिकेट खेला, उसका कोई मुकाबला नहीं. कठिन परिस्थितियों में लड़ते रहने और एक बार फिर विश्व चैंपियन बनने के लिए लड़कों ने शानदार चरित्र दिखाया. इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए सभी खिलाड़ियों और प्रबंधन के सभी सदस्यों को बधाई. जय हिंद.

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियन! वर्ल्ड कप का खिताब बचाना आसान नहीं होता, इसके लिए चरित्र और जज्बे की जरूरत होती है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में इस टीम ने सबसे बड़े मंच पर शानदार इरादों के साथ खेल दिखाया. संजू सैमसन, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा फाइनल में शानदार रहे. संजू ने मिले हर मौके पर एक बार फिर दिखाया कि वह मैच विनर क्यों हैं. ईशान पूरे टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे और India की जीत में अहम भूमिका निभाई.

उन्होंने आगे लिखा कि शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या ने जब भी टीम को जरूरत पड़ी, खेल का रुख पलटने का काम किया. जसप्रीत बुमराह सच में खास रहे, जितनी कठिन स्थिति होती गई, वह उतने ही बेहतर होते गए. अक्षर पटेल ने गेंदबाजी में कमाल दिखाया और अहम विकेट लिए. हार्दिक, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती ने भी पूरे समय दबाव बनाए रखा. कोच गौतम गंभीर और पूरे सपोर्ट स्टाफ को भी बधाई! ऐसे पलों के पीछे बहुत मेहनत होती है. India फिर से विश्व चैंपियन बन गया.

वीरेंद्र सहवाग ने लिखा कि प्रेशर? वो क्या होता है. हमारे लड़कों ने ऐसे खेला जैसे यह Sunday का गली मैच हो. टी20 विश्व कप में तीसरी बार India विश्व चैंपियन बना है.

एएमटी/डीएससी

Leave a Comment