
Mumbai , 1 मई . साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा ‘पेद्दी’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. Friday को मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दी.
Actor राम चरण ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “4 जून को ‘पेद्दी’ सिनेमाघरों में रिलीज होगी.”
उनकी पोस्ट देखने के बाद फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. वे कमेंट सेक्शन में फिल्म को देखने का इंतजार करने की बात कर रहे हैं.
‘पेद्दी’ की शूटिंग के समय से ही फिल्म चर्चा में बनी हुई थी. इसमें दमदार एक्शन सीन भी देखने को मिलेंगे. शूटिंग के दौरान राम चरण घायल हो गए थे. दरअसल, एक एक्शन सीन की शूटिंग करते समय उनकी आंख के ऊपर चोट लग गई थी, जिसके बाद Actor को चार टांके लगाने पड़े, लेकिन राहत की बात यह है कि उनकी आंख पूरी तरह सुरक्षित है. चोट मामूली थी, इसलिए राम चरण जल्द ही काम पर वापस लौट आए थे.
फिल्म का निर्देशन और लेखन बूची बाबू सना ने किया है. यह फिल्म 1980 के दशक के ग्रामीण आंध्र प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें एक उत्साही ग्रामीण अपने समुदाय को खेल के माध्यम से एकजुट करता है. फिल्म में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं. इसके अलावा, फिल्म में शिव राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी नजर आएंगे, जिससे इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट का महत्व और भी बढ़ गया है. वेंकट सतीश किलारु ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी रिद्धि सिनेमा के तहत और प्रोडक्शन हाउस माइथ्री मूवी मेकर्स के साथ मिलकर फिल्म का निर्माण किया है.
राम चरण इससे पहले ‘गेमचेंजर’ में नजर आए थे, जो 2025 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में थी. फिल्म में राम चरण एक ईमानदार आईएएस अधिकारी ‘राम’ की भूमिका में थे, जो भ्रष्ट राजनेताओं से लड़ता है.
–
एनएस/एबीएम