
New Delhi, 8 मार्च . Gujarat के Ahmedabad में Sunday को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला गया. इस मैच में सूर्यकुमार यादव के कप्तानी में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों के बड़े अंतर से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की. फाइनल में India की न्यूज़ीलैंड पर ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है. क्रिकेट प्रेमियों से लेकर खेल जगत से जुड़े लोगों तक हर कोई टीम इंडिया की शानदार जीत पर गर्व जता रहा है. फाइनल मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की हर ओर सराहना हो रही है.
Kanpur में भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव के कोच कपिल देव पांडेय ने टीम की जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि यह मैच भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक रहा. उन्होंने कहा, “आज अभिषेक शर्मा ने शानदार पारी खेलकर अपनी काबिलियत साबित की. उनकी फिफ्टी के बाद संजू सैमसन ने 89 रन की बेहतरीन पारी खेली. सभी खिलाड़ियों का मिला-जुला योगदान रहा. अंत में शिवम दूबे के 20 रन बेहद अहम साबित हुए, जिसकी वजह से टीम 255 रन तक पहुंच सकी.”
उन्होंने कहा कि बल्लेबाजों ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई, जबकि गेंदबाजों ने भी घातक और शानदार प्रदर्शन किया. उनके अनुसार यह जीत युवा खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने वाली है और भारतीय टीम ने यह साबित कर दिया कि मेजबान टीम भी चैंपियन बन सकती है.
इस जीत पर कॉमेडियन अन्नू अवस्थी ने भी टीम इंडिया की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि टीम का प्रदर्शन लंबे समय तक याद रखा जाएगा. उनके मुताबिक भारतीय टीम को हराना किसी भी टीम के लिए बेहद मुश्किल है और खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया है.
बिहार की राजधानी Patna में भी क्रिकेट प्रशंसकों ने टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया. एक फैन ने कहा कि Prime Minister मोदी के नाम वाले स्टेडियम में फाइनल मुकाबला जीतकर India ने इतिहास रच दिया है और पूरी दुनिया में India का डंका बज रहा है. वहीं Rajasthan के अजमेर में Police लाइन्स में भी जीत का जश्न मनाया गया. क्रिकेट प्रशंसक गौरी शर्मा ने कहा कि भारतीय टीम ने पहले इंग्लैंड को हराया और फिर फाइनल में न्यूज़ीलैंड को मात देकर चैंपियन बनी है. उन्होंने कहा कि इस मैच में किसी भी बल्लेबाज ने निराश नहीं किया और सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.
एक अन्य प्रशंसक ने कहा कि भारतीय टीम ने लगातार दो विश्व कप जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है और पूरे देश को अपने खिलाड़ियों पर गर्व है. उनके अनुसार India और न्यूज़ीलैंड के बीच हुआ फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक और शानदार रहा, जिसकी खुशी पूरे देश में देखने को मिल रही है.
वहीं Gujarat के Ahmedabad में भी फैंस ने टीम इंडिया की जीत का जोरदार जश्न मनाया. एक प्रशंसक ने कहा कि शहर में अभी भी जश्न का माहौल है और यह उत्सव आने वाले कई दिनों तक जारी रहेगा. उन्होंने बताया कि वे अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने पहुंचे हैं और इस पल का भरपूर आनंद ले रहे हैं.
–
एएसएच/डीएससी