
सेंचुरियन, 13 जनवरी . साउथ अफ्रीका टी20 लीग में Monday को प्रिटोरिया कैपिटल्स और Mumbai केपटाउन के बीच सुपरस्पोर्ट पार्क क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में शेरफेन रदरफोर्ड की विस्फोटक शतकीय पारी की बदौलत प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 53 रन से जीत दर्ज की.
प्रिटोरिया कैपिटल्स ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए थे. प्रिटोरिया को शुरुआत अच्छी नहीं मिली थी और सलामी बल्लेबाज शाई होप मात्र 7 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद आने वाले बल्लेबाजों ने छोटी-छोटी पारियां खेलते हुए और अहम साझेदारियां करते हुए स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाया.
कॉनर एस्टरहुइजन ने 20 गेंद पर 24, विहान लुबे ने 19 गेंद पर 21, जॉर्डन कॉक्स ने 25 गेंद पर 24 रन बनाए.
12.4 ओवर में 89 पर 4 विकेट खो चुकी प्रिटोरिया के लिए डेवाल्ड ब्रेविस और शेरफेन रदरफोर्ड ने पांचवें विकेट के लिए 34 गेंद पर 69 रन की तेज साझेदारी की. इस साझेदारी ने प्रिटोरिया की पारी को गति दी. ब्रेविस 19 गेंद पर 3 छक्के और 1 चौके की मदद से 34 रन बनाकर आउट हुए. रदरफोर्ड नहीं रुके और 27 गेंद पर 5 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 53 रन की पारी खेल टीम का स्कोर 185 तक पहुंचाया. वह पारी की आखिरी गेंद पर आउट हुए. रसेल 5 गेंद पर 11 रन बनाकर नाबाद रहे.
186 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी Mumbai केपटाउन 20 ओवर में 7 विकेट पर 132 रन बना सकी और 53 रन के बड़े अंतर से मैच हार गई. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए रिजा हेंड्रिक्स 50 गेंद पर 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 68 रन बनाकर नाबाद रहे. इसके अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चला.
प्रिटोरिया के लिए गिडोन पीटर्स ने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट लिए.
शेरफेन रदरफोर्ड प्लेयर ऑफ द मैच रहे. जीत के साथ प्रिटोरिया कैपिटल्स अंकतालिका में पहले स्थान पर चली गई है. सीजन के 8वें मैच में उसकी चौथी जीत थी. टीम को 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. एक मैच का नतीजा नहीं आया था.
–
पीएके