कश्मीर में कई ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी, आतंकियों से संपर्क और कट्टरपंथी गतिविधियों की जांच तेज

श्रीनगर, 3 जून . जम्मू-कश्मीर Police की काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) ने एक पहले से दर्ज First Information Report के सिलसिले में Wednesday को घाटी के विभिन्न इलाकों में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया. यह कार्रवाई सीआईके Police स्टेशन कश्मीर में दर्ज एक मामले की जांच के तहत की गई है.

Police के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि कुल 8 स्थानों पर 6 जिलों में तलाशी अभियान चलाया गया. श्रीनगर और बांदीपोरा में दो-दो ठिकानों पर कार्रवाई की गई. इसके अलावा कुपवाड़ा, अनंतनाग, कुलगाम और सोपोर में भी Police ने तलाशी अभियान चलाया है.

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ संदिग्ध Pakistan स्थित आतंकी संचालकों (टेरर हैंडलर्स) के संपर्क में थे और वे एन्क्रिप्टेड संचार प्लेटफॉर्म्स के जरिए उनसे संवाद कर रहे थे. अधिकारियों के अनुसार, संदिग्धों पर चरमपंथी प्रोपेगैंडा फैलाने, कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने और आतंकवाद को बढ़ावा देने में शामिल होने का शक है.

Police ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और विस्तृत जानकारी का इंतजार है.

वहीं, जम्मू-कश्मीर के राजौरी में चल रहा ‘ऑपरेशन शेरावाली’ Wednesday को अपने 12वें दिन में प्रवेश कर गया. सुरक्षाबल हाई अलर्ट पर हैं और राजौरी के जंगली इलाकों में सघन तलाशी अभियान जारी रखे हुए हैं. जैसे-जैसे ऑपरेशन आगे बढ़ रहा है, सैनिकों की भारी तैनाती बनी हुई है.

गंभीर मुगलन-दोरिमल बेल्ट में सुरक्षा का कड़ा घेरा बनाया गया है, जहां सुरक्षाकर्मी बड़े पैमाने पर तलाशी और निगरानी कर रहे हैं. इस ऑपरेशन में कई एजेंसियां ​​मिलकर हिस्सा ले रही हैं, जबकि पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है.

इससे पहले, Sunday को उरी सेक्टर में सुरक्षाबलों ने एक घुसपैठिए को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. घुसपैठिए की पहचान जीशान मीर पुत्र लाल मीर निवासी Pakistan के रूप में हुई. जानकारी सामने आई कि वह उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पार करके आ चुका था. सतर्क सैनिकों ने घुसपैठिए को चुनौती देते हुए संयम बरता और कुशलतापूर्वक उसे गिरफ्तार कर लिया. घुसपैठिए को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जम्मू-कश्मीर Police को सौंप दिया गया है.

डीसीएच/

Leave a Comment