ओमप्रकाश राजभर का दावा, 2027 में उत्तर प्रदेश में एनडीए को मिलेगी ऐतिहासिक जीत

Lucknow, 3 जून . उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा दावा किया है. जगद्गुरु रामभद्राचार्य की भविष्यवाणी पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यूपी में 2027 में एनडीए की जीत होगी.

ओपी राजभर ने से बातचीत में कहा, “एनडीए को बिहार में ऐतिहासिक जीत मिली थी. बंगाल में जहां इंडी गठबंधन को अपनी जीत का पूरा भरोसा था, वहां भी एनडीए की ऐतिहासिक जीत हासिल हुई. इसलिए, यूपी में भी ऐतिहासिक जीत होगी, क्योंकि ये लोग नाकाम हैं. कांग्रेस और सपा ने 2017 में चुनाव लड़कर अपना प्रदर्शन देख लिया है. सवाल यह है कि कांग्रेस के पास वोट नहीं हैं. कांग्रेस को Samajwadi Party के सहारे चुनाव लड़ना होगा. इस लिहाज से कोई मतलब नहीं है. इसलिए आप देखेंगे कि Government अनुमान से 2017 से कहीं बेहतर एनडीए प्रदर्शन करने वाली है. जगद्गुरु रामभद्राचार्य की भविष्यवाणी सही है.”

8 जून को होने वाली इंडी गठबंधन की बैठक पर राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस जहां-जहां भी गई, वहां एक ही रिजल्ट आया. उनके नेताओं का यूपी में कोई वजूद नहीं है. योगी राज में यूपी में सकारात्मक बदलाव हुए हैं.

ममता बनर्जी द्वारा प्रदर्शन करने पर राजभर ने कहा, “टीएमसी के मतदाताओं ने भारतीय जनता पार्टी का साथ दिया है, जिसका असर चुनाव परिणामों में देखने को मिला. अब जब ममता बनर्जी चुनाव हार चुकी हैं, तो भाजपा में गए मतदाता टीएमसी में क्यों लौटेंगे? इसलिए, उनके कार्यक्रमों में भीड़ कम होने का मुख्य कारण यही है. टीएमसी समर्थक भाजपा में शामिल हो गए हैं, तो वे उनकी सभाओं में क्यों आएंगे?”

टीएमसी में फूट की अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ओपी राजभर ने कहा, “यह निश्चित है कि गुंडागर्दी, हिटलर जैसी रणनीति और तानाशाही से पार्टी के भीतर फूट और विखंडन होता है. टीएमसी अब ठीक उसी का नतीजा भुगत रही है.”

सीबीएसई अध्यक्ष राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता के तबादलों पर मंत्री ओपी राजभर ने कहा, “सवाल उठाए गए थे और इसीलिए जांच कराई गई. जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.”

ओपी/एएस

Leave a Comment