
New Delhi, 1 जनवरी . रूस और यूक्रेन के बीच नए साल में भी तनाव कम होता नजर नहीं आ रहा है. बीते दिनों रूस ने दावा किया था कि यूक्रेन ने President व्लादिमीर पुतिन के आवास पर हमला किया. वहीं, अब यूक्रेन ने रूस के ऊपर आरोप लगाया है कि नए साल के मौके पर उसने 200 से ज्यादा ड्रोन हमले किए हैं. यूक्रेन के President वोलोडिमीर जेलेंस्की ने तस्वीरें भी साझा की हैं.
social media प्लेटफॉर्म एक्स पर यूक्रेनी President जेलेंस्की ने चार तस्वीरें और एक वीडियो साझा कर लिखा, “रूस जानबूझकर नए साल में युद्ध ले आया है, रातों-रात यूक्रेन के खिलाफ दो सौ से ज्यादा ड्रोन लॉन्च किए. उनमें से ज्यादातर को मार गिराया गया, और मैं अपने सभी योद्धाओं को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस हमले को नाकाम कर दिया.”
यूक्रेनी President ने आगे लिखा कि हमलों ने वोलिन, रिव्ने, जापोरिज्जिया, ओडेसा, सुमी, खार्किव और चेर्निहाइव इलाकों को निशाना बनाया. टारगेट हमारा एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर था. जहां भी जरूरी हो, बचाव दल मदद कर रहे हैं, और पावर इंजीनियर हमलों के बाद बिजली ठीक कर रहे हैं. मैं हमले के बाद की स्थिति से निपटने में शामिल हर व्यक्ति को धन्यवाद देता हूं.
जेलेंस्की ने एक्स पर आगे लिखा, “हत्याएं रोकनी होंगी, इंसानी जान की रक्षा में कोई रुकावट नहीं आ सकती. अगर नए साल की छुट्टियों में भी हमले नहीं रुकते, तो एयर डिफेंस डिलीवरी में देरी नहीं की जा सकती. हमारे साथियों के पास जरूरी सामान कम हैं. हमें उम्मीद है कि दिसंबर के आखिर में हमारी सुरक्षा के लिए अमेरिका के साथ जो भी तय हुआ था, वह समय पर मिल जाएगा. मैं यूक्रेन के साथ खड़े होने और हमारी सुरक्षा के लिए काम करने की उनकी तैयारी के लिए सभी का शुक्रगुजार हूं.”
नए साल के मौके पर दिए गए छोटे से संदेश में पुतिन ने युद्ध में शामिल सैनिकों को देश का नायक बताया. नए साल पर यह संदेश रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र कमचटका से सबसे पहले प्रसारित हुआ. यह जानकारी द मॉस्को टाइम्स की रिपोर्ट में सामने आई.
पुतिन ने अपने सैनिकों और कमांडरों से कहा कि देश को आप पर भरोसा है और जीत हमारी होगी. यह संदेश ऐसे समय प्रसारित किया गया, जब रूस एक लंबे और महंगे संघर्ष की पृष्ठभूमि में अपनी मुख्य सार्वजनिक छुट्टी मना रहा था. इस युद्ध में दोनों पक्षों को भारी नुकसान हुआ है. माना जा रहा है कि रूस और यूक्रेन, दोनों तरफ सैन्य हताहतों की संख्या हजारों में है. वहीं, लाखों यूक्रेनी नागरिकों को अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है.
पुतिन ने अपने नए साल के भाषण में अधिकतर समय युद्ध पर ही बात की. उन्होंने उन आरोपों का कोई जिक्र नहीं किया, जिनमें कहा गया था कि यूक्रेन ने उनके एक आवास पर ड्रोन हमला करने की कोशिश की थी. यूक्रेन ने इन आरोपों को साफ तौर पर खारिज किया है. बता दें, 31 दिसंबर को पुतिन के रूस की सत्ता में आने के 26 साल भी पूरे हो चुके हैं.
–
केके/एबीएम