
Patna, 1 जनवरी . सीएम ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) शासित पश्चिम बंगाल में सियासी बयानबाजी तेज है. बिहार Government के मंत्री मंगल पांडेय ने Thursday को टीएमसी Government पर निशाना साधा.
बिहार Government के मंत्री मंगल पांडेय ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा, “सीएम ममता बनर्जी को गुस्सा इस बात का है कि वे पश्चिम बंगाल में जाकर जनविरोधी नीतियों और कार्यक्रम, खासतौर पर जनता के विरोध में काम कर रहे घुसपैठियों को संरक्षण दे रही हैं, उसके बारे में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जनता के सामने उजागर किया. इसी वजह से वे गुस्सा कर रही हैं.”
उन्होंने कहा, “पश्चिम बंगाल के अंदर हमारी हिंदू माताओं-बहनों की इज्जत सुरक्षित नहीं है. आज हम जब उनकी बातों और अधिकारों की बात करते हैं तो ममता बनर्जी को गुस्सा आता है. जब हम घुसपैठियों को रोकने की बात करते हैं तो उन्हें गुस्सा आता है. ऐसे सभी मुद्दे जो पश्चिम बंगाल के हित के लिए हैं, उनकी बात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करते हैं तो दीदी को गुस्सा आता है. अब ममता बनर्जी को बहुत साफ दिख रहा है कि उनकी जमीन खिसक चुकी है और पश्चिम बंगाल की जनता उनसे दूर जा चुकी है.”
उन्होंने टीएमसी के महासचिव अभिषेक बनर्जी को घेरते हुए कहा, “वे क्या सवाल खड़े करेंगे? उनके और टीएमसी के ऊपर पहले से पश्चिम बंगाल की जनता ने दुनियाभर के सवाल खड़े कर रखे हैं. स्वयं अभिषेक बनर्जी पर आरोप है कि वे पश्चिम बंगाल के सभी बड़े गुंडों को खुला संरक्षण देते हैं. वे लूट और भ्रष्टाचार करने वाले सभी अपराधियों को संरक्षण देते हैं.”
मंगल पांडेय ने कहा, “चाहे कलकत्ता का मेयर, Government का मंत्री या विधायक हो, ऐसे सभी लोगों को अगर कोई खुला संरक्षण देता है तो वह अभिषेक बनर्जी हैं. प्रदेश का बच्चा-बच्चा जानता है. स्वयं उनके ऊपर भी कई आरोप लगे हुए हैं. उनकी पार्टी पर आज आरोप लग रहा है कि वे एसआईआर की प्रक्रिया में बाधा डाल रहे हैं. वे गुंडों के सहारे बीएलओ को डराने का काम कर रहे हैं. एसआईआर में लगे अन्य अधिकारियों और पदाधिकारियों को डराने का काम कर रहे हैं ताकि घुसपैठियों का नाम मतदाता सूची में आ जाए. इससे वे फर्जी मतदान कराकर सत्ता में वापस आना चाहते हैं.”
–
एससीएच/डीकेपी