
न्यू चंडीगढ़, 28 अप्रैल . आईपीएल 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और Rajasthan रॉयल्स (आरआर) के बीच खेला जाना है. इस मुकाबले की मेजबानी महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम करेगा. फैंस ने उम्मीद जताई है कि Rajasthan रॉयल्स इस मुकाबले में पंजाब किंग्स का विजय रथ रोकने में सफल रहेगी.
jaipur से इस मुकाबले को देखने पहुंचे Rajasthan रॉयल्स के एक फैन ने समाचार एजेंसी ‘ ’ से बातचीत करते हुए कहा कि इस मुकाबले में आरआर पंजाब किंग्स को मात देने में सफल रहेगी. वहीं, एक अन्य फैन ने उम्मीद जताई कि इस सीजन खराब फॉर्म में चल रहे रियान पराग पीबीकेएस के खिलाफ बल्ले से शानदार प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने कहा कि रियान इस मुकाबले में शतक लगाने में सफल रहेंगे और Rajasthan रॉयल्स को धमाकेदार जीत दिलाएंगे.
वहीं, पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने पहुंचे एक फैन ने कहा कि टीम Rajasthan रॉयल्स के खिलाफ भी अपने जीत के सिलसिले को बरकरार रखने में सफल रहेगी. उन्होंने कहा कि पीबीकेएस ने जिस तरह से आखिरी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराया, उसके बाद लगता है कि पंजाब किंग्स को इस सीजन शायद ही कोई टीम हरा पाएगी. एक अन्य फैन ने कहा कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पीबीकेएस अजेय रहते हुए आईपीएल 2026 का खिताब जीतेगी.
पंजाब किंग्स का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में अब तक कमाल का रहा है. पीबीकेएस ने इस सीजन खेले 7 मुकाबलों में से 6 में जीत दर्ज की है, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है. टीम 13 प्वाइंट्स के साथ अंक तालिका में पहले नंबर पर बनी हुई है. आखिरी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स ने 265 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक चेज करते हुए इतिहास रचा था. टीम की ओर से बल्लेबाजी में प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या लगातार अच्छी शुरुआत दे रहे हैं. वहीं, कूपर कोनोली और कप्तान श्रेयस अय्यर के बल्ले से भी खूब रन निकल रहे हैं.
दूसरी ओर, Rajasthan रॉयल्स ने इस सीजन खेले 8 मुकाबलों में से 5 में जीत दर्ज की है, जबकि 3 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. वैभव सूर्यवंशी बल्ले से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं, जोफ्रा आर्चर की अगुवाई में टीम के तेज गेंदबाजी अटैक ने भी इस सीजन खासा प्रभावित किया है. आर्चर 8 मुकाबलों में 13 विकेट निकाल चुके हैं, जबकि नांद्रे बर्गर ने भी नई गेंद से बढ़िया प्रदर्शन किया है. रवि बिश्नोई ने स्पिन गेंदबाज के तौर पर अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है. वह 8 मुकाबलों में 11 विकेट चटका चुके हैं.
–
एसएम/डीकेपी