बांग्लादेश की नई सरकार से मजबूत संबंध की उम्मीद: आरपी सिंह

New Delhi, 15 फरवरी . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता आरपी सिंह ने बांग्लादेश की नई Government के शपथ ग्रहण समारोह, Pakistan को लेकर सुरक्षा संबंधी मुद्दों और टी20 विश्व कप में भारत-Pakistan मुकाबले पर अपनी प्रतिक्रिया दी.

उन्होंने कहा कि India अपने पड़ोसी देशों के साथ सकारात्मक और स्थिर संबंधों का पक्षधर रहा है तथा भविष्य में भी यही रुख बनाए रखेगा.

बांग्लादेश में 17 फरवरी को होने वाले नई Government के शपथ ग्रहण समारोह में India समेत कई देशों के शीर्ष नेतृत्व को आमंत्रित किया गया है. इस संदर्भ में आरपी सिंह ने समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि Prime Minister Narendra Modi की विदेश में पूर्व निर्धारित बैठक होने के कारण वह समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे.

उन्होंने कहा कि समारोह में India का प्रतिनिधित्व ओम बिरला और विक्रम मिसरी करेंगे. उन्होंने कहा कि India और बांग्लादेश के संबंध ऐतिहासिक रूप से मजबूत और सहयोगपूर्ण रहे हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि नई Government भी द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने और आपसी सहयोग को सुदृढ़ करने का काम करेगी.

टी20 विश्व कप में भारत-Pakistan मैच को लेकर उठ रहे विरोध और Political बयानबाजी पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी है और यदि Pakistan की ओर से कोई उकसावे वाली कार्रवाई होती है तो उसे पहले से अधिक कड़ा और निर्णायक जवाब दिया जाएगा. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि क्रिकेट एक खेल है और उसे खेल भावना के साथ ही देखा जाना चाहिए. इसमें अनावश्यक राजनीति नहीं लानी चाहिए.

खिलाड़ियों के आपसी व्यवहार को लेकर उठे सवालों पर आरपी सिंह ने कहा कि हर खिलाड़ी की अपनी व्यक्तिगत भावना होती है कि वह किसी से हाथ मिलाए या नहीं मिलाए. उन्होंने कहा कि इस विषय में किसी प्रकार का आधिकारिक संदेश नहीं दिया गया है. यदि कोई भारतीय खिलाड़ी व्यक्तिगत कारणों से Pakistanी खिलाड़ी से हाथ नहीं मिलाना चाहता तो यह उसका निजी निर्णय हो सकता है. उन्होंने दोहराया कि खेल को खेल भावना के साथ खेला जाना चाहिए और उम्मीद जताई कि आज का मुकाबला भी India के पक्ष में रहेगा.

एएसएच/डीकेपी

Leave a Comment