
Patna, 2 जुलाई . राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति, प्रशांत किशोर की ओर से की जा रही जोर आजमाइश पर टिप्पणी की. उन्होंने दावा किया कि राजद बांकीपुर सीट पर मजबूती से चुनाव लड़ेगा और जनता भाजपा को करारा जवाब देगी. भरत तिवारी की मौत के मामले में उन्होंने भाजपा नेतृत्व और राज्य Government की भूमिका पर सवाल उठाए.
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर शक्ति यादव ने कहा कि इस सीट पर राजद पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेगा. बाकीपुर विधानसभा में उपचुनाव होने हैं. अधिसूचना आज जारी हो गई है. राष्ट्रीय जनता दल मजबूती के साथ चुनाव जीतेगा. भाजपा कहीं दिखाई इस बार पड़ने वाली नहीं है. इस बार लोग मौके की तलाश में हैं.
प्रशांत किशोर की चुनावी सक्रियता और उनकी पार्टी की ओर से उपचुनाव में दावेदारी को लेकर पूछे गए सवाल पर शक्ति यादव ने कहा कि लोकतंत्र में हर Political दल को चुनाव लड़ने का अधिकार है. उन्होंने कहा, “बहुत सारी पार्टियां हाल के दिनों में बनी हैं. उनको भी इच्छा होती होगी कि हम भी लड़ें और लड़ना ही चाहिए.”
भरत तिवारी के परिवार से मिलने के लिए Union Minister चिराग पासवान के जाने और इस पूरे मामले में भाजपा नेतृत्व की भूमिका पर सवाल उठाते हुए राजद प्रवक्ता ने कहा कि सबसे पहले यह जवाब दिया जाना चाहिए कि भरत तिवारी की मौत क्यों हुई और प्रशासन को इतनी छूट किसने दी. उन्होंने कहा कि आपराधिक प्रवृत्ति का भी व्यक्ति अगर कोई है, तो भी Police को एनकाउंटर करने का अधिकार नहीं है. शक्ति यादव ने आरोप लगाया कि घटना के बाद जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने कहा कि आज भरत तिवारी का परिवार रो रहा है, बिलख रहा है. एनकाउंटर में शामिल Police और अधिकारी को तो मलाईदार जगह मिल गई और आपको साफ संदेश दे दिया गया कि कोई कार्रवाई का मतलब नहीं है. एनकाउंटर हमने जो कर दिया, सो कर दिया. कोई मानने वाला नहीं है.
चिराग पासवान के प्रस्तावित दौरे पर भी टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि चिराग पासवान आज जा रहे हैं, वो वहां पंचायत क्या, महापंचायत लगाएंगे. ठेका खोसा और चल दिया. इस पूरे मामले में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने संवेदनशीलता नहीं दिखाई. न गृह मंत्री पहुंचे, न Chief Minister पहुंचे, न भाजपा का अध्यक्ष गया, कोई कहां गया? राजद ने तो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के नेतृत्व में कमेटी भेजी. हम लोगों ने शुरू दिन से कहा, “नेता प्रतिपक्ष ने शुरू दिन से ही कहा, ये एनकाउंटर है, ये लाइव प्रमाण है. अब इसका प्रमाण खोजा जा रहा है? उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि वीडियो में नहीं देखा है क्या कि कैसे उसकी हत्या हुई है? ये प्रमाण खोजने जा रहे हैं? किसको बेवकूफ बना रहे हो?
–
पीएसके/वीसी