भारत और जापान के रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे: सनाए ताकाइची

New Delhi, 2 जुलाई . जापान की Prime Minister सनाए ताकाइची ने कहा कि वह और Prime Minister Narendra Modi मिलकर जापान-India के रिश्तों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे.

पीएम मोदी की ओर से आयोजित रात्रिभोज में शामिल होने के बाद ताकाइची ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर लिखा, “Prime Minister मोदी के साथ जापान ने जो भरोसे का मजबूत रिश्ता बनाया है, उसी के आधार पर हम अगले साल दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने से पहले जापान-India के रिश्तों को और भी मजबूत और ऊंचे स्तर पर लेकर जाएंगे.”

उन्होंने आगे कहा, “आज शाम मुझे Prime Minister मोदी की ओर से आयोजित रात्रिभोज में शामिल होने का मौका मिला. औपचारिक बातचीत से अलग, बेहद आरामदायक माहौल में हमने सिर्फ जापान-India के रिश्तों और दुनिया की मौजूदा स्थिति पर ही नहीं, बल्कि दोनों देशों की संस्कृति, खाने-पीने और एक-दूसरे के देश के प्रति अपनी भावनाओं पर भी खुलकर बात की. इससे हमारे बीच व्यक्तिगत स्तर पर भरोसा और भी गहरा हुआ.”

ताकाइची ने Prime Minister मोदी की मेहमाननवाजी के लिए आभार भी जताया. उन्होंने कहा, “India की समृद्ध और शानदार खान-पान की परंपरा और Prime Minister मोदी की मेहमाननवाजी के लिए मैं दिल से धन्यवाद देती हूं.”

इससे पहले दिन में, दोनों नेताओं की हैदराबाद हाउस, New Delhi में हुई बैठक के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ताकाइची ने कहा कि दुनिया में बढ़ती अनिश्चितताओं के बीच जापान और India को अपनी-अपनी ताकत का इस्तेमाल करते हुए मिलकर आगे बढ़ना चाहिए और साझा समृद्धि हासिल करनी चाहिए.

उन्होंने India में मिले गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि Prime Minister मोदी ने उन्हें ‘छोटी बहन’ कहकर संबोधित किया, जिससे उन्हें बहुत खुशी हुई. उन्होंने कहा कि दोनों देशों की सोच काफी हद तक एक जैसी है और वे ‘भाई-बहन’ की तरह अपने रिश्तों को और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

ताकाइची ने कहा, “जापान और India को अपनी-अपनी ताकत का पूरा इस्तेमाल करके साथ मिलकर और अधिक मजबूत तथा समृद्ध बनना चाहिए. ऐसे समय में, जब दुनिया के हालात काफी अस्थिर हैं, एक-दूसरे की ताकत को पूरा करने वाली साझेदारी पहले से कहीं ज्‍यादा जरूरी हो गई है.”

उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. इस बातचीत में उन्होंने एक बार फिर उन साझा लक्ष्यों की पुष्टि की जो दोनों देशों की साझेदारी को मजबूत बनाते हैं. इसी सिलसिले में दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए तीन प्रमुख क्षेत्रों की पहचान की.

एवाई/

Leave a Comment