पप्पू यादव के समर्थन में उतरे राजद नेता शिवानंद तिवारी, गिरफ्तारी पर उठाए सवाल

Patna, 8 फरवरी . बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को Patna Police ने 31 साल पुराने एक मामले में गिरफ्तार किया है. इस गिरफ्तारी को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है. इस बीच, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी भी निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के समर्थन में उतर आए हैं और उनकी गिरफ्तारी को लेकर सवाल उठाए हैं.

उन्होंने Lok Sabha सांसद पप्पू यादव को बिहार की राजनीति में एक अनोखे और विशिष्ट व्यक्तित्व वाला बताते हुए कहा कि वे ऐसे एकमात्र राजनेता हैं जिन्होंने तीन बार निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीतने का रिकॉर्ड बनाया है. अब तक वे छह बार Lok Sabha का चुनाव जीत चुके हैं.

राजद नेता शिवानंद तिवारी ने Sunday को फेसबुक पर लिखा, “बिहार की राजनीति में शायद ही कोई ऐसा नेता हो, जो इतनी ऊर्जा और फुर्ती के साथ हर जगह मौजूद रहता हो. सुबह वे कहीं और दिखाई देते हैं, शाम को किसी दूसरे इलाके में-लगातार जनता के बीच. आज वही पप्पू यादव गिरफ्तार हैं. बताया जा रहा है कि उनकी गिरफ्तारी किसी अत्यंत पुराने मामले में हुई है.”

उन्होंने आगे लिखा कि, “हमारे देश की न्याय व्यवस्था की यह एक विडंबना है कि मुकदमे 25–30 वर्षों तक चलते रहते हैं और अचानक किसी एक दिन गिरफ्तारी हो जाती है. कागज़ों में लिखा होता है कि अभियुक्त को समन जारी किया गया, लेकिन वह अभियुक्त तक कभी पहुंचता ही नहीं. अचानक Police गिरफ्तारी का वारंट लेकर पहुंच जाती है. इसका व्यक्तिगत अनुभव हम लोगों को भी रहा है.”

उन्होंने आगे लिखा कि पप्पू यादव की गिरफ्तारी ने एक बार फिर न्यायपालिका और Police के काम करने के तरीके पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. इस घटना ने हमारी कानून व्यवस्था की कार्यप्रणाली को अवश्य उजागर कर दिया है. उन्होंने अंत में आशा व्यक्त करते हुए कहा कि पप्पू यादव शीघ्र ही जेल से बाहर आकर पहले की तरह जनता के बीच सक्रिय होंगे.

एमएनपी/एसके

Leave a Comment