
Lucknow, 2 जुलाई . Samajwadi Party के प्रवक्ता उदयवीर सिंह ने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि राम मंदिर दान चोरी के मामले में वकीलों को अब मोर्चा संभालना पड़ रहा है. Thursday को अयोध्या में भारी संख्या में वकीलों ने मार्च निकाला और चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा के खिलाफ First Information Report दर्ज करने की मांग की.
वकीलों ने चेतावनी दी है कि अगर इन तीनों पर First Information Report दर्ज नहीं होती है तो वे Supreme Court का दरवाजा खटखटाएंगे. Samajwadi Party के प्रवक्ता उदयवीर सिंह से बात करते हुए कहा कि यह बेहद घृणित अपराध है. राम के नाम पर जमा चंदे की चोरी हो रही है, फिर भी Government कार्रवाई नहीं कर रही है. यह साफ दिखाता है कि Government कितनी निकृष्ट और पक्षपाती है.
सपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि बड़े-बड़े लोग इस घोटाले में शामिल हैं, इसलिए Government उन्हें बचाने में लगी हुई है. उन्होंने कहा कि या तो Chief Minister योगी आदित्यनाथ इनके साथ साझेदार हैं या फिर इनकी ताकत के आगे घुटने टेक चुके हैं.
उन्होंने कहा, “Chief Minister को भाषण देने की जरूरत नहीं है, उन्हें कार्रवाई करके दिखानी चाहिए. अगर उनमें राम भक्ति और हिम्मत होती तो चोरी की खबर आते ही उसी दिन First Information Report दर्ज हो जाती. सभी बड़े नामजद लोगों के खिलाफ कार्रवाई होती और आज तक सारा चंदा-चढ़ावा रिकवर भी हो चुका होता.
उदयवीर सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि जिस ट्रस्ट के बड़े अधिकारियों पर चोरी का आरोप है, उस ट्रस्ट की बैठक करने का कोई मतलब नहीं है. उन्होंने मांग की कि सबसे पहले ट्रस्ट भंग किया जाना चाहिए.
उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के संचालन के दौरान इतनी बड़ी घटना हुई है, इसलिए अब ट्रस्ट की कोई विश्वसनीयता नहीं बची है.
सपा प्रवक्ता ने यह भी कहा कि भाजपा हमेशा से किसान, मजदूर और युवाओं के मुद्दों पर गलत नीतियां अपनाती रही है. मनरेगा से लेकर पेपर लीक तक की घटनाएं इसी मानसिकता का नतीजा हैं.
–
डीकेएम/वीसी